29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमराजनीतिकांग्रेस की दुकान पर लगेगा ताला,बार बार एक ही प्रोडक्ट को लांच करती...

कांग्रेस की दुकान पर लगेगा ताला,बार बार एक ही प्रोडक्ट को लांच करती है    

पीएम नरेंद्र मोदी का परिवारवाद और विपक्ष पर जोरदार हमला

Google News Follow

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण का धन्यवाद कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने परिवारवाद और विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक पार्टी बार बार एक ही प्रोडक्ट को लांच करती है। जिसकी वजह से कांग्रेस के दुकान पर ताला लगाने वाला है। हालांकि, उन्होंने इस दौरान राहुल गांधी का नाम नहीं लिया।

पीएम मोदी ने राहुल गांधी का बिना नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि बार बार एक ही प्रोडक्ट को लांच करने के चक्कर में कांग्रेस पर ताला लगाने की नौबत आ गई है। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि कांग्रेस में  “कैंसिल कल्चर” देखा जा रहा है। जब हमारी सरकार मेक इंडिया कहती है तो कांग्रेस कहती है कैंसिल। उन्होंने अपनी कई.योजनाओं का नाम लेते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ कैंसिल की बात करती है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि नेहरू ने कहा था कि हिन्दुस्तान के लोगों में आम तौर पर मेहनत करने की आदत नहीं है। हमने इतना काम नहीं करते जितना यूरोप, जापान ,चीन रूस और अमेरिका वाले करते है। उन्होंने कहा कि  नेहरू जी की सोच थी कि भारतीय लोग आलसी होते हैं।  उन्होंने कहा कि यह मत समझिये की वे कौमें खुशहाल हो गई किसी जादू से ,मेहनत और अक्ल से हुई हैं। हम भी मेहनत और अक्ल से आगे बढ़ सकते हैं। इस दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी के भी भाषण का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी की सोच नेहरू जी से अलग नहीं थी।

पीएम मोदी ने कहा कि इंदिरा जी ने लाल किले से कहा था कि दुर्भाग्यवश यह है कि जब कोई शुभ काम पूरा होने को होता है तो हम आत्मसंतुष्टि की भावना से ग्रस्त हो जाते हैं और कठिनाई के समय नाउम्मीद हो जाते है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता ऐसी है कि उन्होंने कभी भी देश के सामर्थ्य पर विश्वास नहीं किया। वे खुद को शासक मानते रहे। जनता जनार्दन को  हमेशा कमतर आंका।

ये भी पढ़ें 

विपक्ष की हालत के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, परिवारवाद पर PM का बड़ा बयान       

चंपई सोरेन सरकार ने जीता विश्वास मत, जाने क्या है गठबंधन का समीकरण?

तब साइकिल चला रहे थे अजित पवार-संजय राउत!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें