36 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमराजनीति“एनडीए तोड़ेगा अपने सारे रिकॉर्ड, बिहार देगा अब तक का सबसे बड़ा...

“एनडीए तोड़ेगा अपने सारे रिकॉर्ड, बिहार देगा अब तक का सबसे बड़ा जनादेश”

बिहार चुनावी रण में पीएम मोदी की हुंकार

Google News Follow

बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए के चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा कि इस बार बिहार “एनडीए को अब तक का सबसे बड़ा जनादेश” देगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत उत्साहपूर्ण शब्दों से की,“लोकतंत्र के महापर्व का शंख बज चुका है। पूरा बिहार कह रहा है, फिर एक बार, एनडीए सरकार!” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बिहार को विकास की नई दिशा दी है और आने वाले चुनावों में गठबंधन पिछली सभी जीतों के रिकॉर्ड तोड़ देगा।

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार कर्पूरी ठाकुर से प्रेरित सुशासन को समृद्धि में बदलने का काम कर रही है। उन्होंने राजद (RJD) और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दल घोटालों और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, और अब कर्पूरी ठाकुर की विरासत को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “बिहार की जनता ऐसे अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। जो लोग कर्पूरी बाबू के नाम पर राजनीति करते हैं, उन्होंने जनता से हमेशा छल किया है।”

प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की किसान-हितैषी योजनाओं की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत बिहार के किसानों के खातों में अब तक ₹28,000 करोड़ की राशि जमा की गई है, जिनमें से ₹800 करोड़ अकेले समस्तीपुर के किसानों को मिले हैं। मोदी ने कहा, “जब एनडीए सरकार लौटेगी, तब बिहार नई रफ्तार से आगे बढ़ेगा।”

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में छठ महापर्व और ‘GST बचत उत्सव’ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “आपको ‘GST बचत उत्सव’ का लाभ मिल रहा है, और कल से छठ पूजा का महापर्व शुरू होने जा रहा है।” उन्होंने बिहारवासियों को छठ की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व बिहार की मेहनतकश आत्मा और सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक है।

भाषण के अंत में पीएम मोदी ने राजद-कांग्रेस गठबंधन पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि इन दलों ने “बिहार को लूट और अराजकता की राजनीति” के सिवा कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जनता अब ठान चुकी है, “फिर एक बार, एनडीए सरकार!” समस्तीपुर की इस रैली को बिहार चुनाव से पहले मोदी के सबसे प्रभावशाली चुनावी संदेशों में से एक माना जा रहा है, जिसने राज्य में एनडीए समर्थकों में नया जोश भर दिया है।

यह भी पढ़ें:

भारतीय हिंदुओ पर नस्लवादी टिप्पणियों का टीएमसी सांसद महुआ ने किया समर्थन

कूचबिहार: दीवाली पर पटाखे फोड़ते बच्चों पर लाठचार्ज, वीडिओ वायरल होने पर हुई कार्रवाई!

रूस से संबंधों को लेकर यूरोपीय संघ ने तीन भारतीय कंपनियों पर लगाई पाबंदी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें