29.9 C
Mumbai
Saturday, June 27, 2026
होमदेश दुनियासेशेल्स दौरे पर पीएम मोदी, आजादी की स्वर्ण जयंती के मुख्य अतिथि!

सेशेल्स दौरे पर पीएम मोदी, आजादी की स्वर्ण जयंती के मुख्य अतिथि!

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले सेशेल्स की एक नागरिक ने कहा, "हमारी आजादी की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर उनका यहां आना हमारे लिए खुशी की बात होगी।

Google News Follow

Related

सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून 2026 तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर वहां के लोगों में उत्साह का माहौल है। भारतीय समुदाय के सदस्यों ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में प्रधानमंत्री के आगमन पर खुशी जताई।

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले सेशेल्स की एक नागरिक ने कहा, “हमारी आजादी की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर उनका यहां आना हमारे लिए खुशी की बात होगी। हम उनका स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। पिछले कुछ वर्षों में भारत के साथ हमारे संबंध मजबूत हुए हैं और हम इन्हें आगे भी और मजबूत करना चाहते हैं।”

एक बांग्लादेशी नागरिक ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे हैं। पड़ोसी देश भारत भी अच्छा है। दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे।”

भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा, “हमें बेहद खुशी है कि भारत के प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं। इससे दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे तथा व्यापार बढ़ेगा। सैन्य और सुरक्षा के क्षेत्र में सेशेल्स हमारे लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है। यहां बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं, जो सेशेल्स की अर्थव्यवस्था और व्यापार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। जब दोनों देशों के संबंध मजबूत होते हैं तो हमें बहुत अच्छा लगता है।”

उन्होंने कहा, “भारत और सेशेल्स के संबंध हमेशा अच्छे रहे हैं और समय के साथ लगातार मजबूत हुए हैं। भारत की कई कंपनियां यहां विकास कार्यों और विभिन्न सहयोगी परियोजनाओं में योगदान दे रही हैं। दोनों देशों के लोगों के बीच भी बेहद दोस्ताना संबंध हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले 2015 में सेशेल्स गए थे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी और भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत भी हिस्सा लेंगे।

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत-सेशेल्स सहयोग के सभी क्षेत्रों की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।

भारत और सेशेल्स के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा लोगों के आपसी संबंधों पर आधारित लंबे समय से मजबूत साझेदारी रही है। हिंद महासागर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी के रूप में सेशेल्स, भारत के ‘महासागर’ विजन तथा ग्लोबल साउथ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता में विशेष स्थान रखता है।

यह भी पढ़ें-

बैकडोर भर्ती विवाद: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने महबूबा को सबूत पेश करने की दी चुनौती!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,260फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें