30 C
Mumbai
Saturday, November 7, 2026
होमदेश दुनियाकटरा में पीएम मोदी बोले- हमारी सरकार ने चुनौतियों को दी चुनौती!

कटरा में पीएम मोदी बोले- हमारी सरकार ने चुनौतियों को दी चुनौती!

उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लाइन परियोजनाएं, ये सिर्फ नाम नहीं हैं, ये जम्मू कश्मीर के नए सामर्थ्य की पहचान हैं। भारत के नए सामर्थ्य का जयघोष है।''

Google News Follow
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पहली बार जम्मू-कश्मीर पहुंचे। जहां पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज, अंजनी पुल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। इसके बाद पीएम मोदी ने कटरा में एक जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कल मैंने सीएम अब्दुल्ला का एक बयान देखा था। आज भी उन्होंने कहा कि जब वो 7-8 क्लास में पढ़ते थे तब से इस प्रोजेक्ट का पूरा होने का इंतजार कर रहे थे। आज जम्मू-कश्मीर के लाखों लोगों का सपना पूरा हुआ है। अब बस मुझे ही सारे अच्छे काम पूरे करने हैं।

उन्होंने कहा कि यह हमारी सरकार का सौभाग्य है कि हमारे कार्यकाल में इस परियोजना ने गति पकड़ी और हमने इसे पूरा करके दिखाया। इसे पूरा करना एक चुनौतीपूर्ण काम था, लेकिन हमारी सरकार ने हमेशा चुनौती को चुनौती देने का रास्ता चुना। आज जम्मू-कश्मीर में बन रहे सभी मौसम के अनुकूल प्रोजेक्ट इसका उदाहरण हैं।

पीएम मोदी ने कहा, “आज का कार्यक्रम भारत की एकता और इच्छाशक्ति का विराट उत्सव है। माता वैष्णोदेवी के आशीर्वाद से आज कश्मीर की घाटी भारत के रेल नेटवर्क से जुड़ गई है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक। यह अब रेलवे नेटवर्क के लिए भी हकीकत बन गया है।

उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लाइन परियोजनाएं, ये सिर्फ नाम नहीं हैं, ये जम्मू कश्मीर के नए सामर्थ्य की पहचान हैं। भारत के नए सामर्थ्य का जयघोष है।”

उन्होंने कहा कि चिनाब ब्रिज, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। ये ब्रिज, एफिल टॉपर से भी उंचा है। अब लोग चिनाब ब्रिज के जरिए कश्मीर देखने तो जाएंगे ही, साथ ही ये ब्रिज भी अपने आप में एक आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा।

चिनाब ब्रिज हो या फिर आंजी ब्रिज… ये जम्मू-कश्मीर की समृद्धि का जरिया बनेंगे। इससे टूरिज्म तो बढ़ेगा ही इकोनॉमी के दूसरे सेक्टर्स को भी लाभ होगा। जम्मू-कश्मीर की रेल कनेक्टिविटी दोनों क्षेत्रों के कारोबारियों के लिए नए अवसर बनाएगी। इससे यहां की इंडस्ट्री को गति मिलेगी।
यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज, अंजी पुल का किया उद्घाटन!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें