29 C
Mumbai
Thursday, March 5, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी ने कहा- कुछ शहरी नक्सली चलाते हैं कांग्रेस पार्टी, नारों...

पीएम मोदी ने कहा- कुछ शहरी नक्सली चलाते हैं कांग्रेस पार्टी, नारों से लेकर नीतियों तक..!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस कार्यक्रम में शामिल हुए|भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला| नरेंद्र मोदी ने कहा, जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो यह बीमारू राज्य था| कांग्रेस सरकार गंदी राजनीति, कुशासन और करोड़ों के भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती थी। लेकिन, अब मध्य प्रदेश ने लंबी छलांग लगाई है|

Google News Follow

Related

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस कार्यक्रम में शामिल हुए|भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला| नरेंद्र मोदी ने कहा, जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो यह बीमारू राज्य था| कांग्रेस सरकार गंदी राजनीति, कुशासन और करोड़ों के भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती थी। लेकिन, अब मध्य प्रदेश ने लंबी छलांग लगाई है| वहीं दूसरी ओर कांग्रेस खोखली हो गई है|

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत की आजादी के बाद मध्य प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस सत्ता में थी, लेकिन इस दौरान कांग्रेस ने प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया| कांग्रेस काल में मध्य प्रदेश में घोटालों के रिकार्ड बने, घोटालों का इतिहास रचा गया। वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली इस पार्टी को अगर मध्य प्रदेश में दोबारा मौका मिला तो प्रदेश को ज्यादा नुकसान होगा| कांग्रेस एक बार फिर मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बनाएगी|

नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस अपनी इच्छाशक्ति खो चुकी है| कांग्रेस के जमीनी नेता पिछले कुछ समय से शांत बैठे हैं| जमीनी स्तर तक पहुंचे कांग्रेस नेता मुंह पर ताला लगाकर बैठे हैं। कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, फिर कंगाल हो गई| अब कांग्रेस ने इनका ठेका दूसरों को दे दिया है| कांग्रेस पार्टी अब कांग्रेस नेताओं द्वारा नहीं चलाई जा रही है| कांग्रेस एक ऐसी कंपनी बन गई है,जिसके नारे से लेकर नीतियां तक आयातित हो रही हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस अपने नारे और नीतियां किससे आयात करती है? क्या आप जानते हैं कांग्रेस का ठेका किसके पास है? कांग्रेस का ठेका अब कुछ अर्बन नक्सलवादियों के साथ है|  कांग्रेस में अब अर्बन नक्सली चल रहे हैं| कांग्रेस के जमीनी नेताओं को अब एहसास हो रहा है कि उनकी पार्टी जमीन पर खोखली है।

यह भी पढ़ें-

दो बड़े नेताओं का शरद पवार का साथ छोड़ने का ऑफर, एकनाथ खडसे का सीक्रेट धमाका!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,064फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें