27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसरकार पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है!

सरकार पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है!

हिमाचल और पंजाब के दौरे पर निकले पीएम मोदी

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (9 सितंबर) को कहा कि उनकी सरकार बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। वह आज सुबह हिमाचल प्रदेश और पंजाब के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करने रवाना हुए, जहां वे हालात का जायजा लेने और राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति की समीक्षा करने के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए रवाना हो रहा हूं। सरकार इस कठिन घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।”

करीब दोपहर 1:30 बजे पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की और राहत व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र टीमों के सदस्यों से मुलाकात कर उनके प्रयासों की सराहना की।

इस दौरान, प्रधानमंत्री ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की। इनमें 11 महीने की नीतिका भी शामिल थी, जो हाल ही में कांगड़ा की विनाशकारी बाढ़ में अपने पूरे परिवार को खो बैठी थी। मंडी जिले के तलवाड़ा गांव में 30 जून और 1 जुलाई की मध्यरात्रि को बादल फटने से आई अचानक बाढ़ में यह बच्ची चमत्कारिक रूप से बच गई थी।
राज्य सरकार ने उसके पालन-पोषण, शिक्षा और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी उठाने का वादा किया है।

हिमाचल के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दोपहर 3 बजे पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। शाम 4:15 बजे वे गुरदासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। पीएम ने यहां भी आपदा प्रबंधन बलों और बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की और राहत कार्यों की गति बढ़ाने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री के इस दौरे को आपदा प्रभावित राज्यों के प्रति केंद्र सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का संकेत माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

स्पेन और इज़रायल के बीच बढ़ा तनाव, इजरायल ने लगाए यात्रा प्रतिबंध!

नेपाल में प्रदर्शन का उग्र रूप: मंत्रियों और नेताओं के घरों पर हमलें!

गृह मंत्री के बाद कृषि मंत्री का इस्तीफा, काठमांडू में कर्फ्यू लागू!

महाराष्ट्र: ₹98,000 करोड़ की परियोजना; सीएम फडणवीस ने केंद्र से मांगी 25% फंडिंग!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें