29.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियामालदीव पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

मालदीव पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

राष्ट्रपति मुइज्जू ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (25 जुलाई) को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मालदीव पहुंचे, जहां वेलाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू स्वयं एयरपोर्ट पर मौजूद थे और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जो भारत और मालदीव के बीच छह दशकों के मजबूत राजनयिक संबंधों का प्रतीक है।

एयरपोर्ट पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने स्वागत समारोह को और खास बना दिया। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू ने तालियां बजाकर बाल कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद पीएम मोदी बच्चों से व्यक्तिगत रूप से मिले और उनसे बातचीत की।

इस दौरान मालदीव में बसे प्रवासी भारतीयों ने भी प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से एयरपोर्ट परिसर गूंज उठा। तिरंगे झंडों के साथ बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से प्रधानमंत्री ने संवाद किया और उनका आभार जताया।

यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की दो देशों के दौरे का दूसरा चरण है। इससे पहले वे ब्रिटेन गए थे, जहां उन्होंने किंग चार्ल्स तृतीय से सैंड्रिंघम हाउस में मुलाकात की और भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते सहित कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता की। विदेश मंत्रालय ने इस ब्रिटेन यात्रा को “ऐतिहासिक” करार देते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के व्यापारिक और आर्थिक संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं।

मालदीव यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू की द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है। इसमें दोनों नेता भारत और मालदीव के बीच अक्टूबर 2024 में घोषित ‘व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी’ के तहत अपनाए गए संयुक्त दृष्टिकोण की प्रगति का मूल्यांकन करेंगे। दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान का पासपोर्ट सबसे कमजोर, भारत ने लगाई लंबी छलांग!

एयर इंडिया को डीजीसीए का नोटिस, ट्रेनिंग में लापरवाही का आरोप!

कन्नूर सेंट्रल जेल से फरार हुआ सौम्या रेप-हत्या का खूंखार दोषी !

फ्रांस देगा फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र की मान्यता

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें