28 C
Mumbai
Monday, September 28, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाब्राजील में गणेश वंदना संग पीएम मोदी का स्वागत, ब्रिक्स से पहले...

ब्राजील में गणेश वंदना संग पीएम मोदी का स्वागत, ब्रिक्स से पहले दृश्य!

ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद पीएम मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के निमंत्रण पर राजधानी ब्रासीलिया की औपचारिक राजकीय यात्रा करेंगे।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के अगले पड़ाव ब्राजील पहुंच गए हैं जहां रियो डी जेनेरियो में वह 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यहां पहुंचने पर अनोखे अंदाज में गणेश वंदना “ओम गं गणपतये नमः” के साथ उनका स्वागत किया गया।

ब्राजील के एक स्थानीय म्यूजिकल ग्रुप ने “ओम गं गणपतये नमः” के साथ भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस प्रस्तुति में पारंपरिक भारतीय लय को ब्राजील के संगीत के साथ मिलाया गया, जिसमें महिला और पुरुष कलाकार शामिल थे। इससे पूरी तरह भक्ति और सम्मान का माहौल बन गया। हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए खड़े प्रधानमंत्री मोदी स्पष्ट रूप से भावविभोर नजर आए।

औपचारिक स्वागत के बाद पीएम मोदी ने व्यक्तिगत रूप से कलाकारों से मुलाकात की। एक कलाकार ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी को प्रस्तुति का आनंद लेते हुए देखना हमारे लिए बहुत ही प्रेरणादायक और आनंददायक था।”

कलाकारों ने कहा, “उन्होंने हम सभी से हाथ मिलाया और व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद दिया। यह एक बहुत ही खास पल था, जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे।”

यह आध्यात्मिक स्वागत प्रधानमंत्री मोदी की ब्राजील यात्रा की एक प्रतीकात्मक शुरुआत थी, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत और उसे वैश्विक स्वीकार्यता का एक उदाहरण है।

फिलहाल प्रधानमंत्री मोदी की ब्राजील यात्रा उनके पांच देशों के राजनयिक दौरे का हिस्सा है। तीन देशों का दौरा पूरा करने के बाद अगले पड़ाव में पीएम मोदी ब्राजील गए हैं। वह अर्जेंटीना से यहां पहुंचे हैं।

ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद पीएम मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के निमंत्रण पर राजधानी ब्रासीलिया की औपचारिक राजकीय यात्रा करेंगे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “मैं ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में उतरा हूं, जहां मैं ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा और फिर राष्ट्रपति लूला के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा के लिए इसकी राजधानी ब्रासीलिया जाऊंगा। इस यात्रा के दौरान उपयोगी बैठकों और संवादों की आशा है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील में भारतीय समुदाय की तरफ से गर्मजोशी भरे स्वागत की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ब्राजील के भारतीय समुदाय के सदस्यों ने रियो डी जेनेरियो में बहुत ही शानदार स्वागत किया।

यह आश्चर्यजनक है कि वे किस तरह भारतीय संस्कृति से जुड़े हुए हैं और देश के विकास के प्रति भी बहुत भावुक हैं! स्वागत की कुछ झलकियां यहां हैं।” इसके साथ उन्होंने कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
यह भी पढ़ें-

सरकार के प्रयासों से जंगल सफारी पर्यटन को नई पहचान मिली: धामी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,218फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें