27.9 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियाजब हार्ट में डला स्टेंट, हंसल मेहता ने बताई अनहेल्दी लाइफस्टाइल कहानी!

जब हार्ट में डला स्टेंट, हंसल मेहता ने बताई अनहेल्दी लाइफस्टाइल कहानी!

इसका कोई फायदा नहीं हुआ। एक साल बाद मेरे दिल में स्टेंट डलवाना पड़ा। मैंने सीखा कि समस्याओं से मुंह मोड़ना कोई हेल्दी प्लानिंग नहीं है।

Google News Follow
फिल्म मेकर हंसल मेहता ने अपनी फिल्म ‘सिमरन’ की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा सुनाया, जो उनकी अनहेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़ा है। इस वजह से उन्हें हार्ट में स्टेंट डलवाना पड़ा था।

हंसल मेहता का मानना है कि लंबे समय तक घर से दूर रहकर शूटिंग करने वाले निर्देशकों के लिए स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती बन जाती है। मैंने अपनी गलतियों से सबक लिया।

हंसल मेहता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “लंबी आउटडोर शूटिंग तनावपूर्ण नहीं होनी चाहिए। अगर आप खुद से भागने की कोशिश न करें तो यह ध्यान की तरह शांतिदायक हो सकती है।

‘सिमरन’ बनाते समय मैं महीनों तक तनाव से बचने के लिए खाने-पीने और ऐसी चीजों में डूबा रहा, जो मुझे कुछ महसूस ही न होने दे। इसका कोई फायदा नहीं हुआ। एक साल बाद मेरे दिल में स्टेंट डलवाना पड़ा। मैंने सीखा कि समस्याओं से मुंह मोड़ना कोई हेल्दी प्लानिंग नहीं है।”

इस अनुभव ने हंसल को जिंदगी का अहम सबक सिखाया। अब वह आउटडोर शूटिंग के दौरान एक ऐसी जगह ठहरते हैं, जहां किचन हो। वह अपने साथ कुछ जरूरी रसोई से जुड़ी चीजें ले जाते हैं और खुद खाना बनाते हैं। इसके साथ ही नियमित व्यायाम भी उनकी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा है।

हंसल ने लिखा, “मैं अब अपने साथ कुछ बेसिक चीजें साथ में ले जाता हूं, खुद खाना बनाता हूं, व्यायाम करता हूं और शूटिंग के बीच अपनी कंपनी का आनंद लेना सीख लिया है।”

उन्होंने अपने पोस्ट में राजमा, श्रीलंकाई बैंगनी चावल, अंडे और कच्चे प्याज से बनी अपनी थाली की तस्वीर भी शेयर की। उन्होंने कहा, “यह थाली शायद दिखने में आकर्षक न हो, लेकिन इसे मैंने पूरी लगन से बनाया, जैसे अब मैं अपनी कहानियां गढ़ता हूं।”

हंसल ने पोस्ट के अंत में बताया, “फिल्म मेकिंग आपको मारने के लिए नहीं है। अगर इसे संतुलन और खुद की देखभाल के साथ किया जाए, तो आप अपना काम लगातार जारी रख सकते हैं।”

यह भी पढ़ें-

ब्राजील में गणेश वंदना संग पीएम मोदी का स्वागत, ब्रिक्स से पहले दृश्य!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें