28.1 C
Mumbai
Tuesday, July 21, 2026
होमदेश दुनिया'किसान जवान संविधान सभा' में कांग्रेस भविष्य की रणनीति पर करेगी चर्चा:...

‘किसान जवान संविधान सभा’ में कांग्रेस भविष्य की रणनीति पर करेगी चर्चा: पायलट! 

कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। आम जनता सरकारी व्यवस्था से परेशान हो चुकी है।

Google News Follow

Related

छत्तीसगढ़ के रायपुर में 7 जुलाई को होने वाली ‘किसान जवान संविधान सभा’ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट पहुंचे।

सचिन पायलट ने मीडिया से कहा कि इस कार्यक्रम से कांग्रेस पार्टी की भविष्य की तैयारी पर चर्चा होगी। यहां से तय किया जाएगा कि किस दिशा में कांग्रेस पार्टी को चलना है।

उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। आम जनता सरकारी व्यवस्था से परेशान हो चुकी है। इस कार्यक्रम से सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का आउटरीच प्रोग्राम भी होगा, जिसमें प्रदेश के सभी गांव-तहसील और शहर में जाकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को जोड़ने का काम करेंगे। राज्य और देश में किसानों की हालत खस्ता है।

चाहे फसल के दाम की बात हो या फिर खाद की उपलब्धता की। हर तरह से शोषण किसानों का किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया है कि 7 जुलाई को होने वाला कार्यक्रम सफल होगा।

केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ तीन काले कानून लेकर आई। जिसे विपक्ष के विरोध के बाद वापस लेना पड़ा। देश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। अग्निवीर जैसी योजनाएं लाकर युवाओं से नौकरियां छीनी जा रही हैं। जो शिक्षित हैं उनका भविष्य अंधकार में डूब गया है।

संविधान को लेकर भाजपा के रुख पर कांग्रेस नेता ने कहा कि संविधान को मिटाने का काम किया जा रहा है। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर रिवीजन कराया जा रहा है।

आयोग एक माह के भीतर पूरे बिहार के वोटर का रिवीजन कैसे करेगा। वहां के लोगों के मन में संदेह है कि गरीबों-वंचितों का वोट देने का अधिकार छीना जा सकता है।
आयोग की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक व्यक्ति को वोट का अधिकार मिले। विपक्ष के रूप में कांग्रेस पार्टी ने जो सवाल पूछे हैं, उसका जवाब आयोग की ओर से नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें-

जब हार्ट में डला स्टेंट, हंसल मेहता ने बताई अनहेल्दी लाइफस्टाइल कहानी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,018फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें