30.6 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी नीतीश को भारत रत्न देकर सबको चौंकाएंगे: मांझी दावा!

पीएम मोदी नीतीश को भारत रत्न देकर सबको चौंकाएंगे: मांझी दावा!

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भारत रत्न नीतीश कुमार, ये शब्द सुनने में कितना अच्छा लगेगा ना।  

Google News Follow

Related

जनता दल यूनाइटेड के नेता केसी त्यागी द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग का हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी समर्थन किया है। मोर्चा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विश्वास जताते हुए यहां तक कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘भारत रत्न’ से नवाजे जाने का फ़ैसला कर एक बार फिर से सबको चौकाएंगे।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत रत्न नीतीश कुमार, ये शब्द सुनने में कितना अच्छा लगेगा ना।

हमें पूर्ण विश्वास है कि अपने फैसले से सबको चौंका देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘भारत रत्न’ से नवाजे जाने का फ़ैसला कर एक बार फिर से सबको चौकाएंगे। भारत रत्न नीतीश कुमार।”

दरअसल, शुक्रवार को जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का सर्वोच्च सम्मान देने की मांग की। केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि समाजवादी आंदोलन के बचे अनमोल रत्न नीतीश कुमार ‘भारत रत्न’ के योग्य हैं। उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाए।

केसी त्यागी ने पत्र में लिखा, “30 मार्च 2024 हमारे पुरखों के सम्मान का दिन है। आपके प्रयासों से उन्हें ‘भारत रत्न’ के सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत किया गया था। स्व. चौधरी चरण सिंह एवं स्व. कर्पूरी ठाकुर द्वारा किए गए जनहित एवं कृषक, हाशिए पर गए लोगों को संगठित कर उन्हें सम्मान दिलाने का सार्थक प्रयास किया गया था।”

पत्र में आगे लिखा है, “आपके इन्हीं प्रयासों से अभिभूत होकर निवेदन है कि समाजवादी आंदोलन के बचे अनमोल रत्न नीतीश कुमार भी इस सम्मान के योग्य हैं।

पहले भी जीवित रहते हुए कई नायकों को यह सम्मान मिल चुका है। करोड़ों जनमानस की ओर से आपसे आशा एवं निवेदन है कि प्रिय नेता नीतीश कुमार को इस सम्मान से नवाजा जाए ताकि इतिहास आपके प्रयासों की लंबे समय तक सराहना करे।”

बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग उठी हो। इससे पहले भी कई पार्टी के नेता नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग कर चुके हैं।

 
यह भी पढ़ें-

अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में विदेशी पतंगबाज बोले, भारत का अनुभव शानदार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,388फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें