31.4 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी का साइप्रस दौरा विदेशी कूटनीति के नजरिए से महत्वपूर्ण :...

पीएम मोदी का साइप्रस दौरा विदेशी कूटनीति के नजरिए से महत्वपूर्ण : प्रवीण खंडेलवाल!

साइप्रस और तुर्की व तुर्की और पाकिस्तान के बीच संबंधों के नजरिए से हमें इसे सावधानी से देखना चाहिए। हालांकि, विपक्ष केवल अपने राजनीतिक लाभ पर ध्यान केंद्रित करता है और कुछ नहीं।

Google News Follow

Related

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कांग्रेस पार्टी की ओर से आए उन बयानों पर जोरदार पलटवार किया है, जिसमें पीएम मोदी के साइप्रस दौरे को ‘इवेंट’ बताया गया था। भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जिसका अस्तित्व लगभग खत्म होने की कगार पर है। पीएम मोदी का साइप्रस का दौरा विदेशी कूटनीति के नजरिए से महत्वपूर्ण है।

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि भारत और साइप्रस के बीच पुरानी दोस्ती है। साइप्रस और तुर्की व तुर्की और पाकिस्तान के बीच संबंधों के नजरिए से हमें इसे सावधानी से देखना चाहिए। हालांकि, विपक्ष केवल अपने राजनीतिक लाभ पर ध्यान केंद्रित करता है और कुछ नहीं।

अहमदाबाद विमान हादसे पर विपक्ष के आरोपों पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा विपक्ष सिर्फ आरोप लगाना जानता है। उनकी राजनीतिक धार कुंद हो चुकी है और अब दूसरों पर आरोप लगाना ही उनका काम है।

अहमदाबाद की घटना निस्संदेह दुखद है और सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य सरकार भी पूरी मेहनत कर रही है। फिर भी अगर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सरकार पर आरोप लगाना जारी रखते हैं, तो वे अप्रत्यक्ष रूप से अपने ही राज्य प्रशासन की आलोचना कर रहे हैं, जो गलत है।

पुणे में पुल ढहने की घटना पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा ये सभी ऐसी घटनाएं हैं जिन्हें रोका नहीं जा सकता। कहीं न कहीं, किसी एक को पूरी तरह से दोषी नहीं ठहराया जा सकता। हालांकि, अगर सिस्टम में कोई खामी है, तो घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद घटना के कारण स्पष्ट हो जाएंगे।

केदारनाथ प्लेन क्रैश मामले में जांच के आदेश दिए जाने पर भाजपा सांसद ने कहा कि यह दुखद घटना है। लेकिन, कहीं न कहीं इस तरह की घटनाओं को लेकर जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाती है। एक बार जांच हो जाए तो सारी तस्वीर साफ जाएगी।

यह भी पढ़ें-

अहमदाबाद विमान हादसा: दूसरा ब्लैक बॉक्स भी बरामद, जांच में आई तेजी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,386फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें