28.3 C
Mumbai
Tuesday, July 28, 2026
होमराजनीतिपेपर लीक पर सख्ती बढ़ेगी, संसद में आएगा नया बिल

पेपर लीक पर सख्ती बढ़ेगी, संसद में आएगा नया बिल

पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान

Google News Follow

Related

पेपर लीक मसले पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है. मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी अपना भूख हड़ताल खत्म कर दिया है. सोनम के हड़ताल खत्म करने से पहले खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मसले पर सक्रिय हो गए थे. पिछले 24 घंटे पीएम ने अपने 2 मैसेज के जरिए यह साफ करने की कोशिश की कि सरकार पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है. पीएम मोदी ने पेपर लीक से जुड़े मामले में कल गुरुवार देर रात ऐलान किया कि अगले हफ्ते संसद में एक बिल पेश किया जाएगा, जिसमें पेपर लीक के खिलाफ सख्त प्रावधान शामिल किए जाएंगे. करीब 3 मिनट के अपने वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि बिल के ड्रॉफ्ट को लेकर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की होने वाली बैठक में चर्चा की जाएगी, जिसमें प्रस्तावित कानून को अंतिम रूप दिया जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक, सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 में कई संशोधन हो सकते हैं. ये 21 जून 2024 से लागू है. इसको और कठोर किया जाएगा. आज 1 बजे होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी मिल सकती है. मामलों की सुनवाई के लिए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का प्रावधान जोड़ा जा सकता है. फास्ट ट्रैक कोर्ट को अधिक अधिकार भी दिए जा सकते हैं. साथ ही सजा और जुर्माना भी बढ़ाया जा सकता है. अभी व्यक्तिगत मामलों में तीन से पांच साल की सजा और दस लाख रुपए तक का जुर्माना है. वहीं सर्विस प्रोवाइडर पर एक करोड़ तक का जुर्माना है. संगठित अपराध में पांच से दस साल की सज़ा और न्यूनतम एक करोड़ का जुर्माना है.

उन्होंने यह भी कहा, “मंत्रिमंडल शुक्रवार को पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा करेगी और कैबिनेट के सहयोगियों के सुझावों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.” उन्होंने यह भी कहा कि सोमवार को जब संसद के मॉनसून सत्र का दूसरा हफ्ता शुरू होगा, तो पेपर लीक से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई के प्रावधानों वाला एक बिल लाया जाएगा और हम उसे जल्द से जल्द पारित कराने की कोशिश भी करेंगे. पेपर लीक को बड़ी समस्या बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें मालूम है कि पेपर लीक कोई छोटी समस्या नहीं है. लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए ऐसी घटनाएं बहुत ही कष्टदायक होती हैं. इसलिए, जब से नीट पेपर लीक के मामले सामने आए हैं (करीब ढाई महीने पहले) तब से कई कड़े कदम उठाए गए हैं.

सोनम वांगचुक को लेकर PM का पोस्ट

इसके अलावा पेपर लीक मामले में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 26 दिनों से भूख हड़ताल पर थे और सरकार की ओर से आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने कल रात अपना अनशन खत्म कर दिया. 2 केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वांगचुक से मुलाकात करने पहुंचे. दोनों मंत्रियों ने वांगचुक को सरकार की ओर से आश्वासन दिया. फिर उन्होंने अनशन खत्म कर दिया. वांगचुक के अनशन खत्म करने पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, “मैं सोनम से अनुरोध करता हूं कि वह डॉक्टरों की सलाह मानें और अपना वजन फिर से पुरानी स्थिति में लाएं, मैं प्रार्थना करता हूं कि वह स्वस्थ रहें.”

यह भी पढ़ें-

सरकार के लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक का अनशन खत्म

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,951फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
324,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें