29 C
Mumbai
Sunday, March 1, 2026
होमराजनीति"कांग्रेस के पास न नीति है, न नेता": चिदंबरम के बयान पर...

“कांग्रेस के पास न नीति है, न नेता”: चिदंबरम के बयान पर पूनावाला का तीखा हमला

अपने कमीशन, अपनी महत्वाकांक्षा के लिए ये लोग मोदी के खिलाफ एकजुट हुए हैं।

Google News Follow

Related

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी. चिदंबरम द्वारा इंडिया अलायंस को “बिखरता हुआ” कहे जाने पर सियासत गरमा गई है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस बयान को कांग्रेस के लिए “आईना” करार दिया और विपक्षी एकजुटता को दिखावे का गठबंधन बताया।

मीडिया से बातचीत में शहजाद पूनावाला ने कहा, “वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने कांग्रेस को सच का सामना करवाया है। इंडिया अलायंस किसी मिशन पर नहीं बना। केवल अपने-अपने भ्रष्टाचार, अपने कमीशन, अपनी महत्वाकांक्षा के लिए ये लोग मोदी के खिलाफ एकजुट हुए हैं। इनके पास न नीति है न नेता।”

उन्होंने यह भी कहा, “अलायंस की सारी पार्टियां राहुल गांधी को अपने नेता के रूप में अस्वीकार कर चुकी हैं। केरल में कांग्रेस और वामपंथी पार्टी अलग-अलग हैं, दिल्ली में साथ हैं, बंगाल में तृणमूल और कांग्रेस अलग-अलग हैं, दिल्ली में साथ हैं, पंजाब में आप और कांग्रेस अलग हैं और दिल्ली में साथ हैं। कुश्ती और दोस्ती वाला मॉडल नहीं चलता। जनता ऐसे अलायंस को कई बार ध्वस्त कर चुकी है। इसलिए चिदंबरम ने इस बात को स्वीकारा है कि इंडिया अलायंस में फूट है और भाजपा के सामने ये टिक नहीं सकती।”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी,”कांग्रेस पार्टी ऑल पार्टी मीटिंग में देश और सेना का समर्थन करती है। ऑल पार्टी मीटिंग से निकलते ही उनके नेता पाकिस्तानी रेंजर्स और उनकी सेना की तरह बोलते हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उनके आतंकी ठिकाने नष्ट किए हैं और आतंकियों को मारा है। इसका प्रमाण भी मिल चुका है लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस के कुछ नेता इसका सबूत मांगते हैं। इस ऑपरेशन को शो ऑफ बता रहे हैं। सेना का अपमान करना यही कांग्रेस पार्टी की पहचान है। मोदी विरोध करते-करते कांग्रेस अब सेना के विरोध पर उतर गई है और राष्ट्रीय नीति पर वोट बैंक नीति साध रही है।”

समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव की टिप्पणी पर पूनावाला ने कहा, “सेना का बंटवारा और अपमान समाजवादी पार्टी की पहचान है। जिस सेना के शौर्य और पराक्रम पर पूरा देश गर्व कर रहा है, उसमें रामगोपाल यादव को जाति दिख रही है। व्योमिका सिंह और अन्य सैन्य अधिकारियों के लिए जिस तरह उन्होंने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया है, वो उनकी घटिया मानसिकता को दिखाता है।”

इस राजनीतिक घटनाक्रम ने न केवल विपक्षी एकता की कमजोरियों को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखा दिया है कि जब पार्टी के भीतर के वरिष्ठ नेता ही सवाल उठा रहे हों, तो विरोधी को कुछ कहने की जरूरत ही नहीं रहती। इस बार कांग्रेस को जवाब भाजपा ने नहीं, चिदंबरम ने ही दे दिया है — शब्दों में भी और तथ्यों में भी।

यह भी पढ़ें:

एप्पल के लिए भारत चीन को दे रहा टक्कर, बना बेहतर विकल्प

वैश्विक मंचों पर पेश होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का सच, विदेश में जाएंगी सांसदों की टीमें!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,086फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें