27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमधर्म संस्कृतिरामचरित मानस पर गरमाई राजनीति,सपा कार्यालय के बाहर लगा यह पोस्टर   

रामचरित मानस पर गरमाई राजनीति,सपा कार्यालय के बाहर लगा यह पोस्टर   

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने मानस की चौपाई पर उठाया था सवाल  

Google News Follow
उत्तर प्रदेश और बिहार में रामचरित मानस का विवाद गहराता जा रहा है। एक ओर जहां समाजवादी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने मानस की चौपाई पर सवाल उठाया था तो दूसरी ओर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने इसे नफ़रत वाला बताया था। अब इस मामले पर विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है जो  चर्चा का विषय बना हुआ है।
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है। जिसमें कहा गया है कि गर्व से कहो हम शूद्र हैं। इस पोस्टर को अखिल भारतीय कुर्मी महा सभा की ओर से लगाया गया है। इस पोस्टर पर राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर शूद्र उत्तम प्रकाश सिंह पटेल का नाम लिखा हुआ है। यह पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। यूपी की राजनीति  फिलहाल रामचरित मानस को लेकर गरमाई हुई है।
गौरतलब है कि समाजवादी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने  22 जनवरी को रामचरित मानस को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। जिसको लेकर विवाद बढ़ गया। मौर्य के खिलाफ  मामला भी दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा था कि रामचरित मानस में दलित और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही गई हैं। मौर्य के इस बयान की  साधु संतों ने निंदा भी की है।
ये भी पढ़ें    
            

Budget 2023: बजट पेश होने से पहले भारत के लिए बड़ी खुशखबरी!

बजट सत्र 2023: राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- ‘गरीबी हटाओ’ अब केवल नारा नहीं!

क्या है हिंडनबर्ग, क्यों किया अडानी ग्रुप को टारगेट जानिये सबकुछ

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें