26 C
Mumbai
Monday, November 16, 2026
होमदेश दुनियाबजट सत्र 2023: राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- 'गरीबी हटाओ' अब केवल नारा नहीं!

बजट सत्र 2023: राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- ‘गरीबी हटाओ’ अब केवल नारा नहीं!

मेरी सरकार ने सदियों से वंचित लोगों के लिए काम किया: राष्ट्रपति

Google News Follow

भारत की राष्ट्रपति ने सम्बोधन में कहा कि मेरी सरकार ने देशहित को सर्वोपरि रखा है। नीति और फैसलों में इच्छाशक्ति दिखाई है। सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर जवाबी कार्रवाई तक। एलओसी से लेकर एलएसी तक सरकार ने हर तरफ काम किया है। मेरी सरकार ने धारा 370 से लेकर तीन तलाक तक हर तरफ काम किया है। आज दुनिया के कई देश संकट से घिरे हैं, लेकिन मेरी सरकार ने जो भी निर्णय लिए, उनकी वजह से भारत की स्थिति उन देशों से अलग है। मेरी सरकार का मानना है कि भ्रष्टाचार सामाजिक न्याय का दुश्मन है। इसलिए भ्रष्टाचार के विरोध में लड़ाई जारी है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार की कोशिशों का नतीजा है कि ज्यादातर सुविधाएं या तो शत प्रतिशत लोगों तक पहुंच चुकी हैं, या पहुंचने वाली हैं। कोरोनाकाल के दौरान दुनियाभर में किस तरह गरीब के लिए गुजारा मुश्किल था, लेकिन भारत उन देशों में से एक है, जिसने गरीबों का जीवन बचाने के लिए हर कोशिश की। सरकार गरीबों को मुफ्त अनाज दे रही है। आज इस कदम की प्रशंसा पूरी दुनिया में हो रही है। गरीबी हटाओ अब केवल नारा नहीं रह गया है। आज सरकार हर किसी को सशक्त बनाने का काम कर रही है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हमारे देशों में ऐसे अनेक वर्ग और क्षेत्र हैं, जिनकी उम्मीद और आवश्यकताओं पर ध्यान देकर ही समग्र विकास की कल्पना की जा सकती है। मेरी सरकार ने हर उस वर्ग के लिए काम किया है, जो सदियों से वंचित रहा है। गरीबों, दलितों और शोषितों के लिए काम किया है, जिससे वे सपने देख सकते हैं।

ये भी देखें 

संसद में आज रखा जाएगा आर्थिक सर्वेक्षण 2023!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें