24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियासंसद के बजट सत्र का आज आगाज, राष्ट्रपति का दोनों सदनों में...

संसद के बजट सत्र का आज आगाज, राष्ट्रपति का दोनों सदनों में संबोधन!

हमें ऐसे भारत का निर्माण करना है जिसमें अतीत का गौरव जुड़ा हो: राष्ट्रपति मुर्मू

Google News Follow

आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति मुर्मू आज संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण दे रही हैं। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा और दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र के दौरान 27 बैठकें होंगी

संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हमें ऐसे भारत का निर्माण करना है जिसमें अतीत का गौरव जुड़ा हो। हमें नए युग का निर्माण करना है। हमें ऐसा भारत बनाना है, जिसमें गरीबी न हो, मध्यम वर्ग भी वैभव से युक्त हो। 2047 में देश जब इस सच्चाई को जीवंत करेगा तब इस निर्माण का आंकलन भी करेगा। तब इस मौके को देखा जाएगा। इसलिए अमृतकाल का यह अवसर बहुत महत्वपूर्ण है

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि विकास के कर्तव्य पथ पर चलते हुए मेरी सरकार को कुछ ही वर्षों में नौ वर्ष पूरे हो जाएंगे। मेरी सरकार के लगभग नौ वर्षों में भारत के लोगों ने कई परिवर्तन पहली बार देखे हैं। इनमें सबसे बड़ा यह कि भारत का आत्मविश्वास पहली बार शीर्ष पर है। जो भारत पहले अधिकांश समस्याओं के निदान के लिए दूसरों पर निर्भर था। वह आज दूसरों की समस्याओं का समाधान बन रहा है।

राष्ट्रपति ने कहा कि आज भारत में ऐसा डिजिटल नेटवर्क बना है, जिससे पूरी दुनिया प्रेरणा ले रही है। पॉलिसी पैरालिसिस को हटाते हुए फैसले लेने के लिए भी सरकार जानी जाती है। इसलिए हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मेरी सत्ता राष्ट्र निर्माण के कर्तव्य को पूरा करने में लगी है। यह सपनों को पूरा करने वाली सरकार है। आज भारत में ईमानदारी का पालन करने वाली सरकार है। आज भारत में गरीबी के स्थायी समाधान और उनके स्थायी सशक्तीकरण के लिए काम करने वाली सरकार है। आज भारत में जनकल्याण को सर्वोपरि रखने वाली सरकार है। आज भारत में प्रगति के साथ ही प्रकृति को संभालने वाली सरकार है। आज भारत में विरासत के संरक्षण के साथ आधुनिकता को बढ़ावा देने वाली सरकार है।

ये भी देखें 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें