29 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटप्रसाद लाड बोले: राहुल को छोड़ देश एकता और अखंडता के साथ!

प्रसाद लाड बोले: राहुल को छोड़ देश एकता और अखंडता के साथ!

प्रसाद लाड ने पीएम की 'मन की बात' को जनता की बात से जोड़ा। उन्होंने कहा, "हम गर्व के साथ मन की बात के 122वें एपिसोड को सुनने आए थे।

Google News Follow
महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष और एमएलसी प्रसाद लाड ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारत की जनता विश्वास करती है। जनता जानती है कि पीएम के रहते देश की तरफ कोई आंख उठाकर भी नहीं देख सकता। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए प्रसाद लाड ने पीएम की ‘मन की बात’ को जनता की बात से जोड़ा। उन्होंने कहा, “हम गर्व के साथ मन की बात के 122वें एपिसोड को सुनने आए थे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता की बात करते हैं। जनता अलग अलग माध्यमों से इसे सुनती है। पीएम हर बार एक नए विषय पर बोलते हैं। इस बार पीएम ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बोला और देश के जवानों का हौसला बढ़ाया।”

प्रसाद लाड ने कहा, “जनता को प्रधानमंत्री पर पूरा विश्वास है कि उनके रहते इस देश पर कोई आंख उठा कर भी नहीं देख सकता। राहुल गांधी को छोड़ दिया जाए तो सभी विपक्षी पार्टियां देश की एकता और अखंडता के लिए एक साथ आई।”

नीति आयोग की बैठक पर भाजपा नेता ने कहा, “नीति आयोग की बैठक में यह खुलासा हुआ है कि अर्थव्यवस्था में भारत चौथे स्थान पर आ गया है। इसमें ‘मेक इन इंडिया’ का बड़ा योगदान है। आने वाले एक या दो साल में भारत की अर्थव्यवस्था एक नंबर पर पहुंच सकती है।”

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद असदुद्दीन ओवैसी के रुख पर प्रसाद लाड ने कहा, “ओवैसी की गलत इमेज बना दी गई थी। जो व्यक्ति देश और उसकी एकता, अखंडता के लिए खड़ा रहता है और इसी विचार के साथ राजनीति करता है तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए। सबसे पहले देश है, उसके बाद ही पार्टी का नंबर आता है। राहुल गांधी को ओवैसी से सीख लेनी चाहिए कि कैसे जब देश की बात आती है तो एक रहना है।”

प्रधानमंत्री और एनडीए की मुख्यमंत्रियों की बैठक पर लाड ने कहा, “एनडीए की बैठक हमेशा होती रहती है। प्रधानमंत्री बैठक में उन सभी राज्यों में, जहां भाजपा या फिर गठबंधन की सरकार है, उनके साथ बैठक करते हैं। बैठक में विकास संबंधी चर्चाओं की संभावना है।”

लाड शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत पर भी काफी आक्रामक नजर आए और उनकी सोच-समझ पर सवाल उठाया। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच गठबंधन की संभावना से इनकार किया।

उन्होंने कहा,”राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे कभी एक साथ नहीं आ सकते हैं। बाल ठाकरे के समय में उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे को परेशान किया था। राज ठाकरे वो सब नहीं भूले होंगे। इसलिए मुझे नहीं लगता कि दोनों साथ आएंगे।”
 
यह भी पढ़ें-

पटना में भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई अहिल्याबाई जयंती!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें