28 C
Mumbai
Monday, February 9, 2026
होमराजनीतिप्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे तेजस्वी यादव के खिलाफ, जन सुराज पार्टी ने...

प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे तेजस्वी यादव के खिलाफ, जन सुराज पार्टी ने राघोपुर से किया उम्मीदवार घोषित!

Google News Follow

Related

जन सुराज पार्टी ने मंगलवार (14 अक्तूबर)को वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है, जिससे प्रशांत किशोर के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने की अटकलों को विराम मिल गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने राघोपुर सीट से चंचल सिंह को पार्टी का चुनाव चिन्ह सौंपा। इस अवसर की तस्वीर पार्टी ने सोशल मीडिया पर साझा की।

जन सुराज पार्टी ने पहले 51 उम्मीदवार की सूचि जारी की थी कुछ समय बाद 65 उम्मीदवारों की दो सूचियां संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से जारी की थीं, लेकिन राघोपुर सीट पर उम्मीदवार की घोषणा सीधे सोशल मीडिया के जरिए की गई। वहीं, तेजस्वी यादव इस बार राघोपुर से लगातार तीसरी बार जीत का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।

हाल के दिनों में अटकलें थी कि तेजस्वी यादव इस बार किसी दूसरी सीट, संभवतः मधुबनी जिले की फुलपरास विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं। फुलपरास सीट से 1977 में कर्पूरी ठाकुर निर्वाचित हुए थे, जिन्होंने बाद में बिहार के मुख्यमंत्री बनकर पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू की थी। प्रशांत किशोर से इस संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा था, “अगर तेजस्वी यादव दूसरी सीट से भी लड़ते हैं, तो राघोपुर में निश्चित रूप से हारेंगे, जैसे उनके सहयोगी राहुल गांधी 2019 में वायनाड से जीत गए, लेकिन अमेठी में हार गए।”

जन सुराज पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि, पार्टी ने अभी तक फुलपरास सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इस कदम से स्पष्ट हो गया है कि राघोपुर में प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव की टक्कर नहीं होगी।

यह भी पढ़ें:

‘महाभारत’ फेम पंकज धीर का निधन, फिरोज खान ने पोस्ट कर दी जानकारी!

जैसलमेर बस हादसा; 21 की मौत, पीएम मोदी ने घोषित किया 2 लाख रुपये का मुआवजा !

अकेलापन कैंसर मरीजों की मौत का खतरा बढ़ा सकता है: शोध!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,248फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें