28.6 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमराजनीतिचुनावी रणनीति नहीं बनाएंगे प्रशांत किशोर,लिया संन्यास?अब क्या करेंगे पीके?

चुनावी रणनीति नहीं बनाएंगे प्रशांत किशोर,लिया संन्यास?अब क्या करेंगे पीके?

Google News Follow
 नई दिल्ली। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अब चुनावी रणनीतिकार के रूप में काम नहीं करेंगे।  प्रशांत किशोर ने चुनावी कामकाज को छोड़ने का ऐलान करते हुए एनडीटीवी से कहा , ‘मैं जो कर रहा हूं उसे अब जारी नहीं रखना चाहता हूं। मैंने काफी कुछ कर लिया  है। अब मेरे लिए एक ब्रेक लेने का समय है और जीवन में कुछ और करना चाहता हूं। मैं यह स्पेस छोड़ना चाहता हूं।’ उनके ‘यह स्पेस छोड़ना चाहता हूं’ कहने का मतलब है कि वह अब चुनावी रणनीति बनाने का काम नहीं करना चाहते हैं।
 राजनीति में दोबारा शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं एक असफल राजनीतिज्ञ हूं। अगर मैं राजनीति में गया तो मुझे वापस जाना होगा और देखना होगा कि मुझे अब क्या करना है। बता दें कि प्रशांत किशोर ने कई बार सार्वजनिक रूप से इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि अगर बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सीटें 100 के पार हुईं तो वह अपना काम छोड़ देंगे।
पहली बार जब उन्होंने ट्विटर पर यह ऐलान किया तो आईपैक के उनके कुछ सहयोगियों ने दावा किया कि पीके ट्विटर छोड़ने की बात कर रहे हैं। मगर हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के सलाहकार बने प्रशांत किशोर ने न्यूज चैनल आजतक से इंटरव्यू में साफ किया था कि वह चुनावी रणनीतिकार का काम छोड़ देंगे।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें