31.5 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमदेश दुनियाकम उम्र में सफेद बाल? सर्वांगासन अपनाएं, दवा नहीं योग बनेगा समाधान!

कम उम्र में सफेद बाल? सर्वांगासन अपनाएं, दवा नहीं योग बनेगा समाधान!

मंत्रालय के अनुसार, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव और गलत खान-पान की वजह से कई युवा छोटी उम्र में ही बाल सफेद होने की समस्या से परेशान हैं।

Google News Follow

Related

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21 जून) अब सिर्फ छह दिन दूर है। इस बार योग दिवस का मुख्य विषय ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ रखा गया है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने “आसनों की रानी” कहे जाने वाले सर्वांगासन के अभ्यास की सलाह दी है, जिससे कई फायदे मिलते हैं।

मंत्रालय के अनुसार, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव और गलत खान-पान की वजह से कई युवा छोटी उम्र में ही बाल सफेद होने की समस्या से परेशान हैं। सर्वांगासन नियमित रूप से करने से इस समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है।

यह आसन पूरे शरीर को ऊपर की ओर उल्टा करके ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे सिर और स्कैल्प को ज्यादा ऑक्सीजन और पोषण मिलता है। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और समय से पहले सफेद होने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है।

सर्वांगासन को कंधे के बल खड़े होने वाला आसन भी कहा जाता है। इसमें व्यक्ति पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को ऊपर उठाता है और पूरे शरीर का भार कंधों पर ले लेता है। सही तरीके से और किसी योग विशेषज्ञ की देखरेख में करने पर यह आसन कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद साबित होता है।

सर्वांगासन के अभ्यास से कई लाभ मिलते हैं, यह बालों के समय से पहले सफेद होने और बुढ़ापे के अन्य लक्षणों को कम करता है। थायरॉइड और अन्य एंडोक्राइन ग्रंथियों को सक्रिय करके हार्मोन बैलेंस बनाए रखता है। अपच, कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। हार्निया, बवासीर और गर्भाशय संबंधी समस्याओं में राहत पहुंचाता है और साथ ही शरीर में ऊर्जा और स्फूर्ति बढ़ाकर मन को शांत करता है।

आयुष मंत्रालय का कहना है कि योग कोई दवा नहीं है, बल्कि जीवनशैली है। रोजाना सिर्फ 10-15 मिनट सर्वांगासन का अभ्यास करने से लंबे समय तक स्वस्थ बने रहने में मदद मिलती है। हर उम्र के लोगों को इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे: हरियाणा उषा प्रियदर्शनी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें