30 C
Mumbai
Wednesday, November 25, 2026
होमदेश दुनियाकिसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे: हरियाणा उषा प्रियदर्शनी!

किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे: हरियाणा उषा प्रियदर्शनी!

पिछले कामों की समीक्षा करने और स्थिति को समझने के बाद, हम अगले कुछ दिनों में एक पूरा रोडमैप तैयार करेंगे। निश्चित तौर पर न्याय करेंगे और किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

Google News Follow
हरियाणा महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्षा उषा प्रियदर्शनी ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत ही महत्वपूर्ण और संवेदनशील जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं प्रदेश की महिलाओं को आश्वस्त करती हूं कि न्याय जरूर मिलेगा। किसी भी तरह से कोई राजनीति नहीं होने दी जाएगी। आयोग निष्पक्ष होकर महिलाओं के मुद्दों को सुलझाएगा और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

आईएएनएस से बात करते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शिनी ने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। आयोग महिलाओं के लिए न्यायालय है तो जाहिर है कि उन्हें न्याय मिलेगा। पिछले कामों की समीक्षा करने और स्थिति को समझने के बाद, हम अगले कुछ दिनों में एक पूरा रोडमैप तैयार करेंगे। निश्चित तौर पर न्याय करेंगे और किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। महिलाओं से जुड़े किसी भी मामले में कोई राजनीतिकरण नहीं होगा। महिला आयोग समस्त महिलाओं के लिए है। सबके लिए बहुत जरूरी है कि निष्पक्षता से काम हो।

आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेणु भाटिया को लेकर उषा प्रियदर्शिनी ने कहा कि उनका 4.5 साल का कार्यकाल काफी लंबा था। मैं भी उनके साथ बैठकर बातचीत करूंगी। विवाद को लेकर मेरे पास ज्यादा विस्तृत जानकारी नहीं है क्योंकि मैं सीधे तौर पर इस काम में शामिल नहीं थी, इसलिए मैंने इसके बारे में सिर्फ मीडिया के जरिए सुना है। हालांकि, हम न्याय के साथ मजबूती से खड़े हैं। जिस बेटी के साथ हादसा हुआ, उसे न्याय दिलाएंगे। आरोपी को पकड़ा गया है, सख्त से सख्त सजा दिलाने का काम करेंगे।

दूसरी ओर, हरियाणा सरकार में मंत्री रणवीर सिंह गंगवा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और उषा प्रियदर्शिनी पार्टी की बहुत वरिष्ठ और पुरानी कार्यकर्ता हैं, जो कई सालों से संगठन में सक्रिय रही हैं। आज उन्होंने महिला आयोग की जिम्मेदारी संभाली है। मैं उन्हें बधाई देता हूं।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा कि उषा प्रियदर्शिनी को हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, मैं महिला आयोग की पूरी नई टीम को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्हें महिलाओं के कल्याण के लिए काम करना चाहिए, उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए और उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुनना चाहिए।

भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हरियाणा राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी के पदग्रहण समारोह में सहभागी होकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तीकरण की दिशा में अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें-

ब्रिटेन में 16 साल से कम बच्चों पर सोशल मीडिया बैन तैयारी, टेक कंपनियों की चिंता!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें