25 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनिया2ndचरण की तैयारी पूरी:प्रचार ​थमा​,घर-घर दस्तक दे रहे प्रत्याशी​

2ndचरण की तैयारी पूरी:प्रचार ​थमा​,घर-घर दस्तक दे रहे प्रत्याशी​

​दो करोड़ से अधिक मतदाता वोटिंग में भाग लेंगे। ​वही​​ सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली व शाहजहांपुर में मतदान होना है। वर्ष 2017 के चुनाव में इन 55 सीटों में 38 भाजपा, 15 सपा व दो कांग्रेस के पास थीं। ​

Google News Follow

​​​उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ​दूसरे चरण में ​9​ जिलों ​का​ चुनाव प्रचार थम गया है| उम्मीदवार घर-घर संपर्क कर ​अपनी​ ओर मतदान करने की कवायद करते दिखाई दे रहे हैं। चुनाव में दूसरे चरण के लिए शनिवार को ​सायं​ 6.00 बजे से प्रचार थमने के बाद रविवार सुबह से प्रत्याशी घर-घर जाकर दस्तक दे रहे हैं। सोमवार को सुबह ​7​.00 बजे से मतदान होगा​, जिसमें पांच मंत्रियों सहित 586 प्रत्याशी की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

दूसरे चरण में ​​दो करोड़ से अधिक मतदाता वोटिंग में भाग लेंगे। ​वही​​ सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली व शाहजहांपुर में मतदान होना है। वर्ष 2017 के चुनाव में इन 55 सीटों में 38 भाजपा,15 सपा व दो कांग्रेस के पास थीं। दूसरे चरण में सहारनपुर के देवबंद समेत आठ संवेदनशील विधानसभा क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की कंपनियां तैनात हैं। सहारनपुर की देवबंद, रामपुर मनिहारान सीट, संभल की संभल व असमोली सीट तथा बिजनौर की नगीना, धामपुर व बिजनौर सीट पर पुलिस की कड़ी निगाह है। ​डीजीपी मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर व कंट्रोल रूम से हर छोटी-बड़ी सूचना पर नजर रखी जा रही है।

दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर, बदायूं व अमरोहा में जनसभाएं कर पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिजनौर व शाहजहांपुर में चुनाव प्रचार किया। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगें। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बदायूं व शाहजहांपुर में कई जनसभाएं कर पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

यह भी पढ़ें-

 

हिंदू एक शब्द नहीं है अपितु हमारी संस्कृति की पहचान – योगी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें