26 C
Mumbai
Tuesday, March 3, 2026
होमदेश दुनियाराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दीपावली की दीं शुभकामनाएं!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दीपावली की दीं शुभकामनाएं!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक संदेश में कहा, "दीपावली के पावन अवसर पर मैं भारत और दुनिया भर में सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।"

Google News Follow

Related

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं भेजी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक संदेश में कहा, “दीपावली के पावन अवसर पर मैं भारत और दुनिया भर में सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”

भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक, दीपावली बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाती है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

पूरे देश में अपार उत्साह के साथ मनाया जाने वाला दीपावली का यह पावन पर्व आपसी स्नेह और भाईचारे का संदेश देता है। इस दिन भक्त देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं, जो धन और समृद्धि की देवी हैं।

खुशी का यह त्योहार आत्म-चिंतन और आत्म-सुधार का भी अवसर है। यह त्योहार वंचितों और जरूरतमंदों की मदद और समर्थन करने तथा उनके जीवन में खुशियां लाने का भी अवसर है। मैं सभी से सुरक्षित, जिम्मेदारीपूर्ण और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से दीपावली मनाने का आग्रह करती हूं। यह दीपावली सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए।

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे प्रकाश पर्व दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, स‌द्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।

यह भी पढ़ें-

अफगानिस्तान से युद्धविराम पर सहमति के बाद बोले पाक उप-प्रधानमंत्री डार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,082फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें