27 C
Mumbai
Monday, April 6, 2026
होमदेश दुनियाद्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक होंगे आदिवासी, राजस्थान के 5 विधायक दिल्ली पहुंचे  

द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक होंगे आदिवासी, राजस्थान के 5 विधायक दिल्ली पहुंचे  

Google News Follow

Related

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक भी आदिवासी होंगे। इसके लिए राजस्थान बीजेपी के पांच विधायक दिल्ली पहुंच रहे हैं। ये सभी पांच विधायक मेवाड़ के रहने वाले हैं। वे अपने डॉक्यूमेंट के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने विधायकों और सांसदों को उन्हें वोट करने की अपील की है।

आदिवासी महिला और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को बीजेपी की ओर से राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया गया है। द्रौपदी मुर्मू आदिवासी हैं। वे उड़ीसा की रहने वाली हैं। बताया जाता है कि उनका जीवन बड़ा ही संघर्षमय रहा है। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाये जाने पर उड़ीसा की सरकार के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने विधायकों और सांसदों को उन्हें वोट करने की अपील की है। नवीन पटनायक ने बुधवार को द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाये जाने पर ख़ुशी जाहिर की थी।

वहीं, बताया जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू के पांच प्रस्तावक उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे से गुरुवार को सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। जिसमें उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी, सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा, गढ़ी से विधायक कैलाश मीणा और पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया शामिल हैं।
 ये भी पढ़ें  

… तो इसलिए BJP ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति उम्मीदवार

महाराष्ट्र में छाया मानसून, 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी​​​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,248फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें