24 C
Mumbai
Sunday, February 1, 2026
होमदेश दुनियाराष्ट्रपति चुनाव: मतदान संपन्न, 8 सांसद नहीं डाल पाए ​अपना ​मत

राष्ट्रपति चुनाव: मतदान संपन्न, 8 सांसद नहीं डाल पाए ​अपना ​मत

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद मनमोहन सिंह संसद में व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान करने पहुंचे थे|

Google News Follow

Related

देश के 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे प्रारंभ किया गया और शाम 5 बजे संपन्न हुआ है| मतो की की गिनती 21 जुलाई को होगी| इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है| राज्य सभा के महासचिव पीसी मोदी ने कहा कि हर जगह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न हुआ| कुल 99.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया | .

राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान में पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, गृहमंत्री अमित शाह समेत सभी दिग्गज नेताओं ने अपना- अपना मतदान किया| भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद मनमोहन सिंह संसद में व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान करने पहुंचे थे|

राष्ट्रपति चुनाव के मतदान में कुल 8 सांसद मतदान नहीं कर पाए| इनमें बीएसपी सांसद अतुल कुमार सिंह जेल में हैं, वहीं भाजपा सांसद सनी देओल विदेश यात्रा पर हैं| इनके अलावा शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर, हेमंत गोडसे, बीएसपी सांसद फजलुर रहमान, सादिक रहमान और सैयद इम्तियाज़ भी अपना मतदान नहीं कर​ पाए| ​

मतदान के दौरान कई राज्यों में क्रॉस मतदान की भी सूचना मिली| गुजरात ​और असम से​ एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मत​​ किया है| ​​साथ असम में कम से कम 20 कांग्रेस विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में अपना मतदान​ किया​ है|​ इसी तरह उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के भी एक विधायक ने क्रॉस मतदान​​ की है|
मतों की गिनती संसद भवन में 21 जुलाई को होगी| एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अगर ये चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बन जाती हैं, तो स्वतंत्रता के बाद जन्मी इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाली पहली नेता होंगी|​​ वह देश की पहली आदिवासी और सबसे युवा राष्ट्रपति भी होंगी|​ ​

यह भी पढ़ें-

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बैठक में शामिल हुए 12 सांसद

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,311फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें