28.3 C
Mumbai
Tuesday, June 23, 2026
होमधर्म संस्कृतिशक्ति के उपासक हैं प्रधानमंत्री मोदी, 9 दिन रखेंगे उपवास

शक्ति के उपासक हैं प्रधानमंत्री मोदी, 9 दिन रखेंगे उपवास

Google News Follow

Related

आज से पीएम मोदी का नौ दिनों का उपवास भी शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री शक्ति के उपासक हैं। वे दोनों नवरात्रि में नौ दिनों तक उपवास रखते हैं। इसबार उनका यह उपवास बंगाल चुनाव के बीच होने जा रहा है। शक्ति के उपासक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 40 वर्षों से अधिक समय से उपवास करते आ रहे हैं। इस दौरान वह अधिकांश समय गरम पानी का सेवन करते हैं। 2014 में प्रधआनमंत्री बनने के बाद जह वह पहली बार अमेरिका पहुंचे थे, तो उसय देश में नवरात्रि की धूम थी। पीएम मोदी के स्वागत में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डिनर का आयोजन किया था। हालांकि इस दौरान पीएम मोदी सिर्फ गरम पानी का सेवन किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोज सुबह और शाम दुर्गा पाठ के जरिए शक्ति के देवी की आराधना करते हैं। वह इस दौरान ध्यान भी लगाते हैं। इन नौ दिनों में वह हर दिन पाठ के बाद सुबह-शाम देवी दुर्गा की आरती करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरम पानी और दिन में सिर्फ एकबार फल का सेवन करते हैं। जब तक वह गुजरात में मुख्यमंत्री रहे तो शारदीय नवरात्रि के दौरान शस्त्र पूजा भी किया करते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह नवरात्रि व्रत बंगाल चुनाव को लेकर खास रहने वाला हैं। बंगाल में शारदीय नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा की बड़े ही धूमधाम से पूजा होती है। पूरे प्रदेश में लोग बड़े ही हर्षोल्लास के साथ नवरात्रि मनाते हैं। यह चैत्र नवरात्रि बंगाल चुनाव के बीच आया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,290फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें