30.3 C
Mumbai
Wednesday, June 17, 2026
होमक्राईमनामाप्रधानमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी !

प्रधानमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी !

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी भरा कॉल आया है। मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को ये धमकी भरा कॉल आया। मामले में अंबोली पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को बुधवार (27 नवंबर) रात करीब 9 बजे धमकी भरा कॉल आया। धमकी देने वाले शख्स ने पुलिस को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रची गई है और हथियार तैयार किया गया है। इसके बाद पुलिस टीम अलर्ट हो गई और जांच शुरू कर दी।

इस कॉल के सिलसिले में पुलिस ने शीतल चव्हाण नाम की महिला को हिरासत में लिया है। अंबोली पुलिस ने यह कारवाई की। गिरफ्तार महिला से जब पूछताछ की गई तो पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में थी। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी भरा फोन आया तो हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें:

Ghatkopar Love Jihad: आरोपी नौशाद पर मामला दर्ज!

अजमेर दरगाह में शिव मंदिर के दावे पर अब मोइनुद्दीन चिश्ती का वंशज आए सामने, सरकार से कानून बनाने की मांग!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,345फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें