राहुल ने मां सोनिया के संघर्ष और साहस को भावुकता से याद किया!

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मां मैंने आपको और पापा को आखिरी बार 35 साल से भी ज्यादा समय पहले एक साथ देखा था।

राहुल ने मां सोनिया के संघर्ष और साहस को भावुकता से याद किया!

Rahul-emotionally-recalled-his-mother-Sonias-struggle-and-courage

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए भावुक संदेश साझा किया। राहुल गांधी ने संदेश में अपनी मां सोनिया गांधी के संघर्ष, साहस और मजबूती को भी याद किया।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मां मैंने आपको और पापा को आखिरी बार 35 साल से भी ज्यादा समय पहले एक साथ देखा था।

जिस दिन पापा चले गए, उसके बाद से मैंने आपको जिंदगी की हर मुश्किल का सामना करते देखा है-हमेशा हिम्मत और गरिमा के साथ। सिर्फ प्रियंका और मैं ही असल में जानते हैं कि आपने क्या-क्या सहा है और पापा के जाने के बाद आपकी जिंदगी कितनी मुश्किल थी।

उन्होंने लिखा कि मुझे खुशी और गर्व है कि आपकी कहानी “बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव” आखिरकार लाखों लोग पढ़ेंगे जो आपसे प्यार करते हैं। मैं जानता हूं कि आप जैसी निजी जिंदगी पसंद करने वाली इंसान के लिए दुनिया को अपनी खूबसूरत कहानी बताना कितना मुश्किल रहा होगा। आज, पापा की जयंती पर मैं पापा को मुस्कुराते हुए और अपनी खूबसूरत मां को गर्व से उन्हें देखते हुए महसूस कर सकता हूं।

राहुल गांधी ने एक अन्य पोस्ट में पिता राजीव गांधी को याद करते हुए लिखा कि भारतीयों के बीच सद्भावना, हर दिल में करुणा, हर नागरिक को न्याय और लोकतंत्र में समान अधिकार। पापा, आपकी ये सीख मेरी शक्ति है और आपकी यादें मेरी हिम्मत। आपके सपनों का भारत बनाने का संकल्प हमेशा मेरा मार्गदर्शन करता रहेगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा कि आज सद्भावना दिवस पर, हम राजीव गांधी को याद कर रहे हैं। वे एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने लाखों लोगों में उम्मीद जगाई और भारत को 21वीं सदी की संभावनाओं के लिए तैयार करने में मदद की।

उनकी विरासत उन बड़े बदलावों में आज भी जीवित है जिनकी उन्होंने शुरुआत की थी और साथ ही भारत के युवाओं, तकनीकी प्रगति और नए विचारों की शक्ति में उनके अटूट विश्वास में भी।
शायद राजीव गांधी को सबसे अच्छी श्रद्धांजलि यही होगी कि हम भारत की सहानुभूति, सद्भाव और मेल-मिलाप की शाश्वत भावना को और मजबूत करें। साथ ही, बौद्धिक स्वतंत्रता, इनोवेशन और हमारे युवाओं की आकांक्षाओं को भी बढ़ावा दें।
यह भी पढ़ें-
Exit mobile version