26 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस बर्बादी में राहुल गांधी और इमरान मसूद जिम्मेदार: बीएल वर्मा!

कांग्रेस बर्बादी में राहुल गांधी और इमरान मसूद जिम्मेदार: बीएल वर्मा!

देश की जनता सब देखती है कि वे क्या बोलते हैं। निश्चित रूप से कांग्रेस को बर्बाद करने में इमरान मसूद जैसे लोगों का हाथ है।

Google News Follow

Related

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाने वाले बयान को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने बुधवार को तंज कसते हुए लाइमलाइट में रहने का एक तरीका बताया।

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “इमरान मसूद ख्याली पुलाव पकाते रहें, लेकिन ऐसी संभावनाएं दूर-दूर तक नहीं हैं। इमरान मसूद को देश की जनता जानती है। उनके द्वारा ऐसे बयान देना लाइमलाइट में रहने का एक तरीका है। देश की जनता सब देखती है कि वे क्या बोलते हैं। निश्चित रूप से कांग्रेस को बर्बाद करने में इमरान मसूद जैसे लोगों का हाथ है।”

बीएल वर्मा ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरे पर निशाना साधते हुए कहा, “जब भी वे विदेश की धरती पर जाते हैं, तो देश और देश के नागरिकों का अपमान करते हैं। विदेश जाकर वे हमारी एजेंसियों पर सवाल उठाते हैं। आज के समय में पीएम मोदी पर लगातार देश की जनता का विश्वास बढ़ रहा है और देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, उसे आप पचा नहीं पा रहे हैं।”

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा, “कांग्रेस जो काम 50-60 वर्षों में नहीं कर पाई है, पीएम मोदी ने पिछले 10-11 वर्षों में वह काम करके दिखाया है। मुझे लगता है कि जब कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व को स्वीकार्य करती रहेगी, तब तक पार्टी हाशिए पर रहेगी।

राहुल गांधी अपने बयान से सिर्फ देश की जनता ही नहीं, बल्कि वो कांग्रेस को भी कहीं न कहीं कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी अब उनके बयान को गंभीरता से नहीं लेती है।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने विदेशी दौरे के दौरान बर्लिन के स्कूल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा पर देश के संस्थागत ढांचे पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला करार दिया था।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है, जिसका सीधा फायदा भाजपा को मिल रहा है।
 
यह भी पढ़ें- 

ग्रो के शेयर 9% उछले, IPO से 76% रिटर्न मिले​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,204फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें