26.4 C
Mumbai
Wednesday, June 24, 2026
होमराजनीतिअमेरिका में "मोहब्बत की दुकान" में राहुल गांधी ने देश के खिलाफ...

अमेरिका में “मोहब्बत की दुकान” में राहुल गांधी ने देश के खिलाफ दिखाई “नफरत”!

दस दिन के अमेरिकी दौरे पर गए राहुल गांधी ने पीएम मोदी की आलोचना की है। उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की बहुत कोशिश की गई।         

Google News Follow

Related

दस दिन के अमेरिकी दौरे पर गए राहुल गांधी ने पीएम मोदी की आलोचना की है। उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की बहुत कोशिश की गई। साथ ही देश लोगों को डराया धमकाया जा रहा है और सरकारी संस्थाओं का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। बता दें कि राहुल गांधी सैन फ्रांसिस्को में  मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम में भारतीयों को संबोधित कर थे ।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी लगता है कि उन्हें सबकुछ पता है। वे वैज्ञानिक को भी विज्ञान के बारे में समझा सकते हैं, वे भगवान को भी समझा सकते हैं। उन्होंने कहा कि  वहां के कुछ लोगों को लगाता है कि भगवान् से ज्यादा उन्हें जानकारी है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में अलग अलग बोली भाषा के लोग रहते हैं। ऐसे में ये सोच गलत है कि एक व्यक्ति सब कुछ पता है। ये एक तरह से बीमारी है। हमारे देश कुछ लोग है जिन्हें लगता है कि उन्हें सब कुछ पता है।
राहुल गांधी ने इस दौरान भारत जोड़ो का जिक्र करते हुए कहा कि मै भारत जोड़ो यात्रा के जरिये नफ़रत के बाजार में मोहब्बत की दूकान खोली है। इस  दौरान मुझसे लोग पूछते थे कि क्या आपको थकान नहीं होती तो मैंने कहा नहीं, मेरे साथ पूरा भारत चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि उस दौरान किसी थकान नहीं हो रही थी बल्कि एक दूसरे की मदद हो रही थी।
उन्होंने कहा कि नई संसद का का उद्घाटन असली मुद्दों से भटकाने के लिए है। नई संसद भवनके शोर में बेरोजगारी ,महँगाई जैसे मुद्दे भटकाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि देश में मुसलमानों को लगता है कि उन पर ज्यादा हमले हो रहे हैं। जबकि भारत नफरत में विश्वास नहीं करता है। उन्होंने कहा कि जो आज मुस्लिमों के साथ हो रहा है वैसा ही अस्सी दशक में  दलितों के साथ हो रहा था। जिसे लड़ना होगा। बताते चले कि अस्सी के दशक में इंदिरा की सरकार थी।

ये भी पढ़ें 

 

अमेरिका से राहुल का पीएम मोदी पर कटाक्ष, कह दी बड़ी बात

53 साल में बनकर तैयार हुआ ये डैम, 125 गांवों की समस्या होगी खत्म

अब महाराष्ट्र के किसानों को हर साल मिलेंगे 12 हजार, राज्य भी करेगा मदद

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,280फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें