29 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाहिंदुओं को धोखा दे रहे राहुल गांधी : कल्कि धाम के आचार्य...

हिंदुओं को धोखा दे रहे राहुल गांधी : कल्कि धाम के आचार्य प्रमोद कृष्णम!

शहीदों के परिवार को धोखा देने का काम कर रहे हैं। शहीदों के घर जाने से कोई देशभक्त नहीं हो जाता। वह शहीद के घर गए, यह बहुत अच्छी बात है। लेकिन, उन्होंने एक बार भी पाकिस्तान का नाम नहीं लिया है। 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

देश भर में जातीय जनगणना कराने के लिए केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी देने के बाद कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि आशा है कि इसके बाद विपक्ष अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देगा। साथ ही उन्होंने पहलगाम के मुद्दे पर कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी पर राहुल गांधी व अखिलेश यादव को निशाने पर लिया।

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि कौन किस जाति और क‍िस गोत्र में पैदा हुआ है, यह सामाजिक विषय है। लेकिन, उससे बड़ा विषय यह है कि कौन कितना बड़ा राष्ट्र भक्त है। विपक्ष सफलता पाने के लिए समाज को जातियों में विभाजित करना चाहता है। इसलिए ये लोग सरकार पर बड़े दिन से दोषारोपण कर रहे थे। अब जब इसकी अनुमति मिल गई है, तो मेरा मानना है कि अब सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देंगे।

इसके बाद पहलगाम हमले में कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदुओं को धोखा देने का काम कर रहे हैं। शहीदों के परिवार को धोखा देने का काम कर रहे हैं। शहीदों के घर जाने से कोई देशभक्त नहीं हो जाता। वह शहीद के घर गए, यह बहुत अच्छी बात है। लेकिन, उन्होंने एक बार भी पाकिस्तान का नाम नहीं लिया है।

वह पाकिस्तान और पहलगाम के नाम पर नरेंद्र मोदी को गाली देने का अवसर तलाश रहे हैं। राहुल गांधी जो कहते हैं, वह करते नहीं हैं। वह जो कर रहे हैं, वह इसलिए कर रहे हैं ताकि इस देश में यह मैसेज न जाए कि राहुल गांधी सरकार के साथ नहीं खड़े हैं। यह बहुत बड़ा धोखा है।

उन्होंने आगे कहा कि अभी तक चीन और पाकिस्तान में राहुल गांधी की तारीफ हुआ करती थी, अब वहां अख‍िलेश यादव की भी तारीफ होने लगी है। मुझे लगता है कि भारत के लोगों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

 
यह भी पढ़ें-

पहलगाम हमले पर बयान से घिरे वाड्रा, एनजीओ ने की शिकायत दर्ज !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,259फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें