29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाराहुल गांधी को पसंद आयी हरियाणा की जलेबी!

राहुल गांधी को पसंद आयी हरियाणा की जलेबी!

मोदी सरकार ने हलवाई मातुराम जी को कुरुक्षेत्र के अभिमन्यु के तरह घेरने की बात लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने की है।

Google News Follow

कांग्रेस और राहुल गांधी मोदी सरकार पर समोसे की कीमत, आलू की कीमत, प्याज के दाम और बजट बना हलवा ऐसी सभी चीजों के साथ हमला कर चुके है। दरम्यान हरियाणा के चुनावों में इस बार राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधने के लिए जलेबी का सहारा लिया।

राहुल गांधी ने हरियाणा में चुनावी सभा के दौरान उन्होंने मातुराम हलवाई के मिठाई का डिब्बा दिखाते हुए कहा, “इससे आपको पूरी हरियाणा की हालत पता चल जाएगी।” जिसके बाद उन्होंने हरियाणा के जलेबी की तारीफ करते हुए कहा की उन्हें वैसे तो जलेबी पसंद नहीं लेकीन यह जलेबी उन्हें काफी पसंद आयी और वो एक डिब्बा प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए भी ले जाएंगे।

इसे के साथ राहुल गांधी ने कहा की वो चाहते है हरियाणा में बनने वाली यह स्वादिष्ट जलेबी देश विदेश में एक्सपोर्ट हो, अलग अलग रूप में जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में बीके। ऐसा होने से मातूराम हलवाई की दुकान फैक्टरी में रूपांतरित होगी और इसी से हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। लेकीन इसमें मोदी सरकार ने हलवाई मातुराम जी को कुरुक्षेत्र के अभिमन्यु के तरह घेरने की बात लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने की है। राहुल गांधी ने कहा, मोदीजी ने मातुराम जी को गलत जीएसटी, और नोटबंदी में घेर रखा है।

इसी मुद्दे को जोड़कर उन्होंने फीर एक बार भारत के संपत्ति निर्माता अरबपति उद्योजकों पर निशाना साधते हुए कहा, की मोदी सरकार ने अरबपतियों के लिए बैंक की तिजोरियां खोल रखी है, जबकी मातुराम जैसे छोटे व्यापारियों को कर्जा नहीं दिया जा रहा है। हालात ऐसे है कि आज हरियाणा में व्यापारियों, कारोबारियों से विदेशों से फोन कर फिरौती मांगी जा रही है और उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली में 2 हजार करोड़ की कोकेन जब्त!

महाराष्ट्र के फंसे पर्यटकों ने वांगचुक और उनके समर्थकों की रिहाई की मांग की!

Tirupati Rule: डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने की बेटी सहित तिरुपति के दर्शन !

दरम्यान एक आलोचक ने राहुल गांधी से सवाल किया है की, जलेबी आमतौर पर गर्म खायी जाती है। अगर जलेबी नरम पड़ जाए तो वो दुकान से भी नहीं बिकती ऐसे में राहुल गांधी ने जलेबी को गर्म और ताजा रखने की कौनसी नई मशीन इजात की है? वहीं एक राजनीतिक विशेषज्ञ ने कहा है की राहुल गांधी के पास घुमा फिरा कर एक जैसे ही मुद्दे है, वो बस कभी संविधान की कॉपी दिखाकर, कभी भोलेनाथ की तस्वीर दिखाकर, कभी जलेबी का डिब्बा दिखाकर बोलते है, लेकीन बातें और आरोप वहीं होते है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें