भागीरथपुरा क्षेत्र के पीड़ितों से राहुल गांधी अस्पताल में मिलने पहुंचे। राहुल के आगमन को लेकर भागीरथपुरा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक इंदौर पहुंचे। उनका कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, दिग्विजय सिंह सहित तमाम नेताओं ने स्वागत किया।
दरअसल इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए थे और उनमें से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कांग्रेस लगातार इस मसले को लेकर सरकार को घेर रही है। कांग्रेस ने इस समस्या को लेकर न्याय यात्रा भी निकाली थी, साथ ही सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से इस्तीफा मांगा था। साथ ही न्यायिक जांच की मांग की जा रही है।
इंदौर में दूषित जल पीने के मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य स्तरीय आंदोलन के साथ ही वाटर ऑडिट की मांग की है। इस घटना को लेकर सरकार की ओर से कार्रवाई भी की गई है। कई अधिकारी निलंबित किए जा चुके हैं, तो कई के तबादले भी कर दिए गए हैं।
भोजपुरी सिनेमा को मिली नई ‘कलेक्टर साहिबा’, संजना पांडे की फिल्म का ट्रेलर आउट!



