28.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमराजनीतिराहुल गांधी की फोटो वाले सैनेटरी पैड बांटने पर कांग्रेस घिरी विवादों...

राहुल गांधी की फोटो वाले सैनेटरी पैड बांटने पर कांग्रेस घिरी विवादों में!

महागठबंधन की ओर से जहां वादा किया गया है कि अगर सत्ता में आए तो हर महिला के खाते में ₹2,500 प्रति माह दिए जाएंगे।

Google News Follow

 बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की महिला केंद्रित रणनीति ‘प्रियदर्शिनी उड़ान योजना’ पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस योजना के तहत पांच लाख से अधिक महिलाओं को सैनेटरी पैड वितरित किए जा रहे हैं, लेकिन इन पैकेट्स पर राहुल गांधी की तस्वीर छपवाने को लेकर राजनीतिक घमासान मच गया है।

यह योजना फिल्म ‘पैडमैन’ से प्रेरित बताई जा रही है, और कांग्रेस का दावा है कि इसका उद्देश्य ग्रामीण और वंचित तबकों की महिलाओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता (menstrual hygiene) के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। सैनेटरी पैड के डिब्बों पर राहुल गांधी की तस्वीर के साथ-साथ कांग्रेस का चुनावी वादा — “हर जरूरतमंद महिला को हर महीने ₹2,500” — भी छपा है।

भाजपा ने इस पहल को महिलाओं का ‘अपमान’ करार दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने ट्वीट किया,
“बिहार की महिलाओं का अपमान है सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर! कांग्रेस एक महिला विरोधी पार्टी है! बिहार की महिलाएं कांग्रेस और राजद को सबक सिखाएंगी।”

बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं का वोट निर्णायक माना जा रहा है। ऐसे में सभी पार्टियां महिला वोट बैंक को साधने की कोशिश में हैं। कांग्रेस की प्रियदर्शिनी उड़ान योजना हो या महागठबंधन की ‘माई बहन मान योजना’, सभी का फोकस महिलाओं के संवेदनशील मुद्दों पर रहें है।

महागठबंधन की ओर से जहां वादा किया गया है कि अगर सत्ता में आए तो हर महिला के खाते में ₹2,500 प्रति माह दिए जाएंगे, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने ‘महिला संवाद’ अभियान शुरू किया है, जिसके तहत गांव-गांव जाकर दो करोड़ महिलाओं से सीधा संवाद किया जा रहा है।

कांग्रेस का दावा है कि यह अभियान स्वास्थ्य जागरूकता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया कदम है। लेकिन भाजपा इसे चुनावी स्टंट और प्रचार की संकीर्ण सोच बता रही है। राहुल गांधी की तस्वीर को केंद्र में लाकर महिला सम्मान को जोड़े जाने पर सियासी दलों के बीच बयानबाजी और तेज हो गई है।

चुनावों से पहले बिहार की राजनीति में महिलाओं को लेकर सियासी समीकरण गहराते जा रहे हैं। जहां एक ओर महिला सशक्तिकरण की बातें हो रही हैं, वहीं प्रचार के तरीकों को लेकर असहमतियां और आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो चुके हैं। यह पैडमैन प्रियदर्शिनी योजना राहुल गांधी की छवि चमकाएगी या कांग्रेस को भारी पड़ेगी, यह आने वाले चुनाव में साफ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:

आर्मी के लेफ्टनंट जनरल ने बताया संघर्ष के दौरान कैसे चीन दे रहा था पाकिस्तान का साथ !

27% ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी!

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शाही ईदगाह को विवादित ढांचा घोषित करने की मांग की खारिज !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें