30 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाराहुल-तेजस्वी बिहार में बेशर्मी से झूठ बोल रहे हैं : रविशंकर प्रसाद!

राहुल-तेजस्वी बिहार में बेशर्मी से झूठ बोल रहे हैं : रविशंकर प्रसाद!

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग, मीडिया, और प्रधानमंत्री किसी को नहीं छोड़ा है, लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि आप कुछ भी बोलें और देश बर्दाश्त करे, यह नहीं होगा।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
भाजपा के नेता और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने रविवार को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हर संवैधानिक संस्था पर बेशर्मी से आरोप लगाते रहे हैं। आज चुनाव आयोग है, और इसके पहले ‘चौकीदार चोर है’ की भी बात की थी।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग, मीडिया, और प्रधानमंत्री किसी को नहीं छोड़ा है, लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि आप कुछ भी बोलें और देश बर्दाश्त करे, यह नहीं होगा।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने आंकड़ों के हवाले के साथ कहा कि जब उनके पक्ष में जनता वोट दे, तो चुनाव आयोग ठीक है। जब वोट नहीं मिले तो चुनाव आयोग खराब है, यह कैसे चलेगा?

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सवालिया लहजे में कहा कि कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में सरकार बनी, तो क्या वहां चुनाव आयोग नहीं था? उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी को जनता वोट नहीं देती है, तो कोई क्या करेगा?

हरियाणा विधानसभा, दिल्ली और महाराष्ट्र में विधानसभा में भाजपा की जीत हुई, क्योंकि जनता ने राहुल गांधी के झूठ को पहचान लिया था। उन्होंने कहा कि इन दिनों राहुल गांधी बिहार में आकर लोगों को बरगला रहे हैं और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। तेजस्वी यादव को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को लेकर जिस भाषा का वे इस्तेमाल कर रहे हैं, वह सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने तीन बार उन्हें प्रधानमंत्री बनाया है। प्रधानमंत्री को “झूठ” बोलने के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि राहुल गांधी की संगत में आप उनकी चाल न चलिए।

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने एसआईआर को लेकर कहा कि क्या जिनका निधन हुआ है या जो दो जगह वोटर हैं, उन्हें वोट देने दिया जाए? जो बिहार छोड़कर चले गए हैं, क्या उन्हें वोट देने दिया जाए?

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सोच है कि जो मैं कहूं, वह सही है, और शेष गलत है। इसके पीछे का एक भाव है कि देश का शासन कांग्रेस करेगी और राहुल गांधी पीएम बनेंगे, और बिहार का शासन राजद करेगी और सीएम तेजस्वी यादव बनेंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता के प्रति यह तृष्णा है, लेकिन जनता इन्हें कभी सत्ता नहीं सौंपेगी। ये न कभी प्रधानमंत्री बनेंगे न मुख्यमंत्री बनेंगे।

यह भी पढ़ें-

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से राहत दिला सकते हैं कद्दू के बीज, जानें क्या कहती है रिसर्च!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,255फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें