31 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमक्राईमनामाहरियाणा से राजेश कत्याल गिरफ्तार, यहां भी निकला लालू प्रसाद यादव कनेक्शन!

हरियाणा से राजेश कत्याल गिरफ्तार, यहां भी निकला लालू प्रसाद यादव कनेक्शन!

अमित कात्याल को पिछले साल कथित रेलवे भूमि घोटाले में एक अलग मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

Google News Follow

Related

हरियाणा से रियल स्टेट बिजनेसमैन राजेश कत्याल को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने गिरफ्तार किया है। लंबे समय से केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी लैंड फॉर जॉब केस में छानबीन में जुटी हुई ईडी की टीम की गाज अब अमित कत्याल के भाई राजेश कत्याल पर भी गिरी है। रिपोर्ट के अनुसार उद्योगपती राजेश कत्याल पर करोड़ों रुपए की मनी लांडरिंग को लेकर मामला दर्ज है।

कारोबारी अमित कत्याल और राजेश कत्याल के घर इस साल के मार्च महीने में ईडी ने छापा मारा था। राजेश और अमित कत्याल दोनों भाई बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते हैं। अब ईडी राजेश कत्याल से पूछताछ कर रही है, जिसके बाद आरएलडी के सुप्रीम लीडर लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है।

लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद के करीबी अमित कत्याल के भाई राजेश कत्याल को ईडी ने गिरफ्तार किया है। इसी तरह अमित कात्याल को पिछले साल कथित रेलवे भूमि घोटाले में एक अलग मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। बता दें की, इस रेलवे भूमि घोटाले में भी लालू यादव, तेजस्वी यादव, मीसा भारती, राबड़ी देवी का नाम शामिल है। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला गुरुग्राम पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा और दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज FIR से सामने आया था। इस मामले में ईडी ने मार्च में छापेमारी कर 200 करोड़ रुपये के विदेशी निवेश से जुड़े दस्तावेज जब्त करने का दावा किया था।

यह भी पढ़ें:

कनाडा के वेंकुवर में खालिस्तानियों के मोर्चे, ट्रुडो झिंदाबाद के नारे, मोदी का पुतला, भारत का झंडा फाड़ा!

Bahraich Violence: दोनों आरोपियों का एनकाउंटर, नेपाल भागने की फिराक में थे!

चक्रवाती तूफान: मौसम विभाग का एलर्ट!, ​तेज हवाओं के साथ होगी मूसलाधार बारिश!

बता दें की, आरोपी राजेश कत्याल का कनेक्शन हरियाणा के गुरुग्राम से जुड़ा है। यहां उनका कृष रियलिटी नाम का रियल एस्टेट का बिजनेस है। जिसके जरिये उन्होंने सैकड़ों लोगों को मकान दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप उन पर लगा है। इसी आरोप में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,268फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें