28.3 C
Mumbai
Sunday, August 2, 2026
होमराजनीतिविपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही 03 अगस्त तक स्थगित

विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही 03 अगस्त तक स्थगित

सदन की बैठक शुरू होते ही आवश्यक पत्र पटल पर रखे गए।

Google News Follow

Related

राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों के हंगामे और नारेबाजी के कारण दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। अब सदन की अगली बैठक 03 अगस्त (सोमवार) को सुबह 11 बजे होगी। सदन की बैठक शुरू होते ही आवश्यक पत्र पटल पर रखे गए। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बोलने की अनुमति देने की मांग की। सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने बाद में खरगे को अपनी बात रखने की अनुमति दी लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि नियम 267 के तहत दिए गए किसी भी नोटिस को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस निर्णय के बाद विपक्षी सदस्यों ने पेपर लीक और राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। लगातार हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी।

हंगामे के दौरान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह सदन में ‘सड़क छाप राजनीति’ कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री सदन में उपस्थित हैं लेकिन विपक्ष सदन की गरिमा के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा को तार-तार किया जा रहा है तथा विपक्ष केवल अराजकता फैलाकर हंगामा खड़ा करना चाहता है। उन्होंने कहा कि जनता से विपक्ष का कोई सरोकार नहीं है और देश सबकुछ देख रहा है।

विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी जारी रहने पर सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी। अब सदन की अगली बैठक 03 अगस्त को सुबह 11 बजे होगी।

यह भी पढ़ें-

इंडियन नेवी को मिला ‘निपुण’, गहरे समुद्र में ऑपरेशन का नया महारथी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,885फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
325,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें