26 C
Mumbai
Tuesday, November 24, 2026
होमराजनीतिइमरान प्रतापगढ़ी की राज्यसभा उम्मीदवारी: कांग्रेस पर पड़ेगी भारी?

इमरान प्रतापगढ़ी की राज्यसभा उम्मीदवारी: कांग्रेस पर पड़ेगी भारी?

विश्वबंधु राय ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर नाराजगी जताई  

Google News Follow

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने राज्यसभा के जिस उम्मीदवार को खड़ा किया है उस पर दंगल शुरू हो गया है। राज्य सभा का चुनाव 10 जून को होगा। लेकिन, इससे पहले ही कांग्रेस में आवाज तेज हो गई है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य विश्वबंधु राय ने महाराष्ट्र से राज्यसभा उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी के चुनाव  पर सवाल उठाया है। उन्होंने इस संबंध में सोनिया गांधी को एक पत्र लिखकर नाराजगी जताई है।

 मालूम हो कि, नगमा, पवन खेड़ा तथा पृथ्वीराज चव्हाण ने भी राज्य सभा का उम्मीदवार नहीं बनाये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। इसके बावजूद कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को उम्मीदवार बनाया है। विश्वबंधु राय ने अपने पत्र में कहा है कि दिल्ली में ही रहने वालों को  मुख्य पदों पर नियुक्त किया जाता है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि छह लाख वोटो से हारने वाले को अल्पसंख्यक विभाग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया था।
अब उन्हें महाराष्ट्र के राज्यसभा कोटे से उम्मीदवार क्यों बनाया गया। उन्होंने लिखा इमरान प्रतापगढ़ी उन्होंने हाल ही में पार्टी से जुड़े  हैं। और मुरादाबाद सीट से छह लाख वोट से हारे हैं। इसके अलावा उन्होंने नगर निगम चुनाव में भी कोई चुनाव नहीं जीता है। इसके बावजूद उन्हें  अल्पसंख्यक विभाग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया।
उन्होंने सवाल उठाते हुए लिखा है कि  पार्टी इन पर इतनी मेहरबान क्यों है? उनके मुशायरे में इतनी खूबी है कि पार्टी के अन्य योग्य नेताओं की अनदेखी की गई। विश्वबंधु ने पंजाब का उदाहरण देते हुए लिखा है कि यही गलती पंजाब में की गई थी। और नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया था। इसके बारे में तर्क दिया गया था कि सिद्धू तुकबंदी और मुशायरा कर लेते हैं। उन्होंने सवाल पूछते हुए लिखा क्या अब पार्टी में पद  पाने के लिए शायरी और मुशायरा जरूर आना चाहिए ? विश्बंधु के इस पत्र से कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले भी पवन खेड़ा ने भी राजयसभा का उम्मीदवार नहीं  बनाये जाने पर कहा था कि मेरी तपस्या में कही कोई कमी रह गई होगी।
ये भी पढ़ें      
      

जब PM मोदी ने भीड़ में पेंटिंग लेकर खड़ी लड़की के लिए रुकवाई गाड़ी!   

BJP में पटेल का 2 जून को ‘हार्दिक’ स्वागत   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें