महंत योगानंद गिरि ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि रामपुर की पहचान लंबे समय तक रामपुरी चाकू के नाम से रही है। रामपुरी चाकू केवल एक उत्पाद नहीं था; यह रामपुर के लोगों के लिए रोजगार और व्यवसाय का प्रमुख माध्यम हुआ करता था।
महंत योगानंद गिरि ने कहा कि 2017 के बाद रामपुर की स्थिति में बदलाव देखने को मिला है। अब रामपुर एक नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है, जहां रोजगार, व्यवसाय, सुख-शांति और समृद्धि का वातावरण दिखाई देता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रामपुर को विकास की दिशा में आगे ले जाने का प्रयास किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी के बयान की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम ने रामपुर में व्याप्त अपराध को समाप्त करने की दिशा में काम किया, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए और जिले को औद्योगिक पहचान दिलाने का प्रयास किया। आज का रामपुर पहले के रामपुर से अलग दिखाई देता है और यह बदलाव सरकार के प्रयासों का परिणाम है।
महंत योगानंद गिरि ने आगे कहा कि केवल रामपुर ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के कई ऐसे जिले थे जहां कभी अपराध का बोलबाला था। आज प्रदेश ‘उत्तम प्रदेश’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।



