नितेश राणे के निशाने पर रजा एकेडमी और पीएफआई

एक सच्चा मुसलमान अपने राज्य या देश के खिलाफ नहीं जाएगा। वे इस मिट्टी से उतना ही प्यार करते हैं जितना कि हिंदू और अन्य।

नितेश राणे के निशाने पर रजा एकेडमी और पीएफआई

भारतीय जनता पार्टी के नेता विधायक नितेश राणे की ओर से एक फिर रजा अकादमी और पीएफआय के खिलाफ जोरदार आवाज उठायी है| राणे ने कहा कि रजा अकादमी और पीएफआय एक आतंकवादी संगठन है, जो जहर घोलने और समाज में गंदगी फ़ैलाने का कार्य करती है|

नितेश राणे ने रजा एकेडमी और पीएफआई पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। नितेश राणे ने तीन बार अंग्रेजी में ट्वीट कि​​या। वर्तमान में लाउडस्पीकर असली मुद्दा नहीं है, बल्कि असली समस्या रजा अकादमी और पीएफआई जैसे आतंकवादी संगठन हैं। इन संगठनों से मिलकर लड़ने में समय लगता है। सभी को एक साथ आना चाहिए और इन संगठनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए काम करना चाहिए। तभी शांति कायम होगी।

एक सच्चा मुसलमान अपने राज्य या देश के खिलाफ नहीं जाएगा। वे इस मिट्टी से उतना ही प्यार करते हैं जितना कि हिंदू और अन्य। लेकिन रजा एकेडमी और पीएफआई जैसे संगठन इस समुदाय का इस्तेमाल गुस्सा और नफरत फैलाने के लिए करते हैं। अमरावती और नांदेड़ में हुए दंगे इसका प्रमुख उदाहरण हैं। अब उन्हें खत्म करने का समय आ गया है|

यह भी पढ़ें-

शिवसेना को याद दिलाया: राज ठाकरे ने बालासाहेब का वीडियो किया पोस्ट !

Exit mobile version