29.3 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनियारेखा गुप्ता बोलीं, कांग्रेस नेताओं के आपत्तिजनक बयान जनता कभी माफ नहीं...

रेखा गुप्ता बोलीं, कांग्रेस नेताओं के आपत्तिजनक बयान जनता कभी माफ नहीं करेगी!

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हमने दिल्ली के लिए यमुना सफारी शुरू की है। हमारी योजना है कि छठ से पहले इसका उद्घाटन कर दिया जाए। 

Google News Follow
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ का निरीक्षण किया। इस दौरान दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा भी उनके साथ रहे। इस दौरान उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हमने दिल्ली के लिए यमुना सफारी शुरू की है। हमारी योजना है कि छठ से पहले इसका उद्घाटन कर दिया जाए।

अन्य शहरों में हम कहीं गंगा पर, कहीं यमुना पर या फिर किसी और नदी पर जाते हैं तो नाव में जाकर बहुत सुकून मिलता है। ऐसा ही यहां यमुना सफारी करते हुए लोगों को सुकून मिलेगा। वो मां यमुना के दर्शन कर पाएंगे और यहां पर परिवार के साथ आएंगे।

इसे बहुत ही अच्छे पिकनिक स्थल के रूप में बनाया जा रहा है, जहां पर प्रकृति का पूरा ध्यान रखते हुए और यमुना की सफाई का ध्यान रखते हुए यहां के लोग इसका उपयोग करेंगे। दिल्ली के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं इसके लिए केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, पर्यटन विभाग और डीडीए को बहुत बधाई देना चाहती हूं। इन सभी ने मिलकर इसको संभव करके दिखाया। दिल्ली की जनता को भी बधाई कि उनकी वोट की ताकत ने जिस सरकार को बनाया, वो लगातार काम कर रही है।”

प्रधानमंत्री मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी, उसके नेता और उनके सहयोगी इतने हताश हो गए हैं कि उन्होंने शालीनता और सभ्यता की सारी हदें पार कर दी हैं। उनकी यह हताशा बार-बार मिल रही चुनावी हार का नतीजा है।

जनता द्वारा उन्हें नकारे जाने का असर उनके हाव-भाव और भाषा में साफ झलकता है।वे किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं,अपमानजनक बातें करना, अनुचित टिप्पणियां करना और यहां तक कि प्रधानमंत्री के दिवंगत माता-पिता को भी निशाना बनाना। जनता प्रधानमंत्री से प्यार करती है, उन्होंने कई राज्यों में लगातार वोट देकर भाजपा को सत्ता में पहुंचाया है।
पीएम मोदी के विकास कार्यों ने लोगों के दिलों को छू लिया है, भला कोई इसे कैसे मिटा सकता है? ऐसी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करके कांग्रेस नेतृत्व को कुछ हासिल नहीं होगा। पूरा देश देख रहा है, आपके बर्ताव और आपके द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार पर सबकी नजर है और जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी।

आपके ये बयान भारत के इतिहास में दर्ज हो गए हैं, ये लोगों के दिलों-दिमाग पर छप गए हैं। अगले चुनाव में जनता कांग्रेस को और भी करारी हार देगी।”

‘नमो यमुना रिवर सफारी’ के बारे में मंत्री कपिल मिश्ना ने कहा, “इस बोट राइड में लगभग 3.5 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इसके अलावा, सामान्य क्षेत्र के लिए एंट्री टिकट की कीमत शुरुआती तौर पर लगभग 50 रुपये रखी जाएगी जबकि बोट राइड और अन्य गतिविधियों के लिए अलग-अलग टिकट लेने होंगे। लोगों की भारी दिलचस्पी और इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि इसे छठ पूजा से पहले आम जनता और पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।”

प्रधानमंत्री मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी को लेकर मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, “कल से ही हम पूरे देश में लोगों के बीच गुस्सा देख रहे हैं। विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है और उनके माता-पिता के बारे में भी गलत बातें कह रहा है।

मुझे लगता है कि पूरी कांग्रेस पार्टी अपना आपा खो चुकी है और उसकी सोचने-समझने की क्षमता खत्म हो गई है। जैसे उनके मार्गदर्शक राहुल गांधी हैं, वैसे ही उनकी सोच भी पूरी तरह से दूषित हो गई है। मेरा मानना है कि राहुल गांधी और खड़गे को माफी मांगनी चाहिए।
 
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें