26 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाबिहार में सबसे अधिक 143 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आरजेडी, जारी सूची!

बिहार में सबसे अधिक 143 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आरजेडी, जारी सूची!

आरजेडी ने कुल 143 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जो राज्य में चुनाव लड़ने वाली किसी भी पार्टी से सबसे अधिक है। पार्टी की इस लिस्ट में प्रमुख चेहरों के नाम शामिल हैं।

Google News Follow

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां चरम पर हैं। एक ओर एनडीए अपने उम्मीदवारों के ऐलान में जुटा है, तो दूसरी ओर महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जारी खींचतान अब समाप्ति की ओर बढ़ती दिख रही है। दो चरणों में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है, और इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी।

आरजेडी ने कुल 143 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जो राज्य में चुनाव लड़ने वाली किसी भी पार्टी से सबसे अधिक है। पार्टी की इस लिस्ट में प्रमुख चेहरों के नाम शामिल हैं। तेजस्वी यादव एक बार फिर वैशाली जिले की राघोपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को सारण जिले की छपरा सीट से टिकट मिला है। इसके अलावा, सिवान जिले की रघुनापुर सीट से ओसामा साहब को प्रत्याशी बनाया गया है।

महागठबंधन की सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने भी अपने छह उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इसके साथ ही कांग्रेस अब कुल 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, कुछ सीटों पर कांग्रेस और आरजेडी के बीच सीधे मुकाबले की स्थिति बन गई है। कुटुम्बा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ आरजेडी ने उम्मीदवार उतारा है, जबकि वैशाली सीट पर भी ऐसा ही समीकरण देखने को मिल रहा है।

बिहार की सियासत में अब माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। एनडीए और महागठबंधन दोनों ही गठबंधन मतदाताओं को साधने में जुट गए हैं। अब देखना यह होगा कि टिकट बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन के बाद जनता का रुख किस ओर जाता है और कौन जीत दर्ज कर पाता है।

यह भी पढ़ें-

टिकट बंटवारे पर महागठबंधन में घमासान, आरजेडी-कांग्रेस में असंतोष!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें