28 C
Mumbai
Sunday, February 1, 2026
होमदेश दुनिया संघ के प्रमुख ने कहा, "कुछ लोग काम नहीं कर रहे, इसलिए...

 संघ के प्रमुख ने कहा, “कुछ लोग काम नहीं कर रहे, इसलिए सबकुछ ठीक ठाक ”      

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उत्तर मुंबई के कांदिवली में  अस्पताल का किया उद्घाटन।  

Google News Follow

Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि देश में अभी जो चीजें हो रही हैं उनकी चर्चा बुरी चीजों की तुलना में चालीस गुना ज्यादा हो रही है। साथ ही, उन्होंने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान ही नहीं, बल्कि आज के समाज के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य भी जरुरी है। मोहन भागवत ने यह बात महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में उत्तर मुंबई के कांदिवली उपनगर में कही। यहां वे धनकुंवर बेन बाबूभाई ढाकन अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

 उन्होंने मौके पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि, कई बार नकारात्मक चर्चाएं भी सुनने को मिलती है, लेकिन जब हम देश भर में घूमते है तो पता चलता है कि भारत में होने वाली बुरी चीजों की अपेक्षा अच्छी चीजों की चालीस गुना अधिक चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि आज भारत का उत्कर्ष सरकार की नीतियां और जिम्मेदार लोगों की वजह से हो रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सबकुछ अच्छी तरह से इसलिए चल रहा है कि कुछ लोग कुछ नहीं कर रहे हैं। अगर वे लोग काम करेंगे तो परेशानी बढ़ेगी।
 उन्होंने भारत का बढ़ता कद चालीस साल पहले भी लोग देखना चाहते थे, लेकिन आज के लोगों में वह भावना ज्यादा प्रबल है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो भारत का उत्थान होता नहीं देखना चाहते हैं। हम बढ़ रहे हैं, लेकिन उतने शक्तिशाली नहीं हुए हैं।
ये भी पढ़ें   

 

बरेली में कांवड़ियों पर पत्थरबाजी, पहले से प्लानिंग का आरोप, माहौल गरम      

छत्तीसगढ़: सिंह देव नहीं ठोंकेंगे सीएम की दावेदारी,बघेल ही होंगे मुख्यमंत्री 

मुंबई की लोकल ट्रेन में लगी आग, सवार यात्रियों के बीच मचा हड़कंप

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,309फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें