30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाकनाडा के खिलाफ रूस का एक्शन, 28 नागरिक ब्लैकलिस्टेड, देश में एंट्री...

कनाडा के खिलाफ रूस का एक्शन, 28 नागरिक ब्लैकलिस्टेड, देश में एंट्री पर रोक!

ये सभी यूक्रेन में सबसे कट्टर और समझौता न करने वाली राष्ट्रवादी ताकतों के साथ कनाडा के गठबंधन को और मजबूत करना चाहते हैं।

Google News Follow
अपने नागरिकों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के मामले में रूस का जवाब सामने आया है। जहां ओटावा ने पहले रूस के खिलाफ गैर-कानूनी पाबंदियां लगाई थीं, वहीं अब इसके जवाब में 28 कनाडाई नागरिकों को ब्लैकलिस्ट करते हुए रूस में एंट्री पर हमेशा के लिए रोक लगा दी गई है। रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, जिन 28 कनाडाई लोगों के खिलाफ यह प्रतिबंध लगाया गया है|
उनकी गतिविधियां बैंडेरा के समर्थन वाले संगठन और स्ट्रक्चर से जुड़ी हुई हैं। इस संगठन का मकसद यूक्रेनी सरकार द्वारा अभी अपनाई जा रही आपराधिक नियो-नाजी सोच को बढ़ावा देना है। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये लोग ऐतिहासिक सच्चाई और देश के लिए लड़े गए युद्ध की घटनाओं की सच्चाई को नजरअंदाज कर रहे हैं। ये सभी यूक्रेन में सबसे कट्टर और समझौता न करने वाली राष्ट्रवादी ताकतों के साथ कनाडा के गठबंधन को और मजबूत करना चाहते हैं।

बता दें कि हाल ही में कनाडा की पूर्व वित्त मंत्री और उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की का आर्थिक विकास के लिए नया सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसे लेकर रूसी विदेश मंत्रालय का रुख भी सामने आया है।

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्रिस्टिया की जेलेंस्की के आर्थिक सलाहकार के रूप में नियुक्ति से राष्ट्रवादी ताकतों के साथ कनाडा के गठबंधन की साफतौर पर पुष्टि होती है। क्रिस्टिया फ्रीलैंड हिटलर के दोस्त मिखाइलो खोमियाक की पोती हैं।

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस व्यक्तिगत फैसले के जरिए एसएस फर्स्ट गैलिशियन के 14वें वेफेन ग्रेनेडियर डिवीजन, एसएस शूट्जमैनशाफ्ट (ऑक्सिलरी पुलिस) यूनिट्स, नैचटिगल बटालियन, और दूसरी फॉर्मेशन्स से यूक्रेनी नाजियों द्वारा किए गए अपराधों को असरदार तरीके से छिपाने की कोशिश की गई है। कीव ने कनाडा के अग्रेसिव यूक्रेनी नियो-नाजी समुदाय के सम्मान में ऐसा किया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस हमेशा कट्टरपंथ और जेनोफोबिया (विदेशियों से डर) के सभी रूपों का विरोध करता है और अपने देश के हितों की रक्षा करने और ऐतिहासिक सच्चाई को बनाए रखने के लिए कदम उठाता रहेगा।

यह भी पढ़ें-

70 के दशक के सखी प्रेम पर रानी चटर्जी का नया गाना रिलीज, शेयर किया वीडियो!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें