29.8 C
Mumbai
Thursday, June 18, 2026
होमराजनीतिडिमोशन से नाराज सचिन सावंत ने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पद से दिया...

डिमोशन से नाराज सचिन सावंत ने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Google News Follow

Related

मुंबई खस्ताहाल कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी है। मुंबई युवक कांग्रेस कार्याध्यक्ष पद से सुरज सिंह ठाकुर के इस्तीफे के बाद अब प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने से जूनियर नेता अतुल लोंढे को मुख्य प्रवक्ता और मीडिया विभाग का प्रमुख बनाए जाने से दुखी होकर सावंत ने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष  सोनिया गांधी को भेजा है। चार से पहले कांग्रेस में शामिल हुए लोंढे को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौपे जाने से पार्टी के अन्य नेता नाराज हैं और इसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की तानाशाही बता रहे हैं।

कांग्रेस की छात्र ईकाई एनएसयूआईआई व युवक कांग्रेस से जुड़े रहे सावंत माणिकराव ठाकरे, अशोक चव्हाण व बालासाहेब थोरात के प्रदेश अध्यक्ष रहते प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभालने रहे हैं। सावंत मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की टीम में भी प्रवक्ता बनाए गए थे पर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटोले ने अपने करीबी प्रवक्ता अतुल लोंढे को प्रदेश कांग्रेस का मुख्य प्रवक्ता बना दिया। इससे दुखी होकर सावंत ने प्रवक्ता का पद छोड़ने की इच्छा पार्टी हाईकमान से जताई है। जबकि पार्टी संविधान के अनुसार प्रदेश कांग्रेस में मुख्य प्रवक्ता का कोई पद ही नहीं है।

लोंढे के अंडर में सावंत, जाकिर अहमद

इस बीच प्रदेश कांग्रेस की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष पटोले ने प्रदेश पदाधिकारियों के काम की जिम्मेदारी तय की है। इसके तहत नागपुर के अतुल लोंढे प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता बनाए गए हैं तो भाजपा से कांग्रेस में आए अमरावती के डा सुनील देशमुख को पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी सौपी गई है। लोंढे को मीडिया एवं संचार विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी सौपते हुए इस समिति में प्रवक्ता सचिन सावंत और जाकिर अहमद को भी शामिल किया गया है। जबकि सावंत और जाकिर अहमद पार्टी में लोंढे से वरिष्ठ नेता है।

प्रदेश अध्यक्ष के दौरे की जिम्मेदारी महासचिव देवानंद पवार को दी गई है। जबकि सोशल मीडिया विभाग का प्रभार प्रदेश महासचिव विशाल मुत्तेमवार को सौंपा गया है। रमेश शेट्टी को चुनाव प्रबंधन समिति का प्रमुख बनाया गया है। इस समिति में राजन भोसले को संयुक्त प्रमुख, मुनाफ हकीम और विश्वजीत हप्पे को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। पूर्व विधायक रामहरी रूपनवर प्रशिक्षण विभाग प्रमुख बनाया गया है। शाम उमालकर, संजय बालगुड़े सह-प्रमुख और डॉ. हेमलता पाटिल व जयश्री शेल्के को इस समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हुसैन दलवई को राजनीतिक कार्यक्रम योजना समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि गणेश पाटिल, सूर्यकांत पाटिल और प्रशांत गावंडे को इसका सदस्य बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष भाई नगराले को बूथ विस्तार प्रमुख बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश पवार सह प्रमुख होंगे जबकि सचिन साठे और नंदा म्हात्रे को इसका सदस्य बनाया गया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,329फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें