32 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियायूएससीआईआरएफ के बयान पर साजिद रशीदी नाराज, शरजील इमाम पर जताई आपत्ति!

यूएससीआईआरएफ के बयान पर साजिद रशीदी नाराज, शरजील इमाम पर जताई आपत्ति!

रशीदी ने अमेरिका को भारत का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए कहा कि देश के आंतरिक मामलों को खुद सुलझाने में भारत सक्षम है।

Google News Follow
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने अमेरिकी आयोग ‘यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम’ की ओर से शरजील इमाम को धार्मिक स्वतंत्रता का समर्थक बताए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

उन्होंने आयोग के बयान को गलत बताते हुए कहा कि अमेरिका को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है। रशीदी ने अमेरिका को भारत का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए कहा कि देश के आंतरिक मामलों को खुद सुलझाने में भारत सक्षम है।

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि ‘यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम’ ने अपनी पोस्ट में दो गलत दावे किए हैं। पहला, शरजील इमाम धार्मिक स्वतंत्रता के समर्थक नहीं हैं।

उनकी अपनी विचारधारा और सोच है। उन्होंने कुछ ऐसी बातें कही थीं, जिनकी वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। दूसरा, उन्होंने सवाल उठाया कि अमेरिकी आयोग भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने वाला कौन होता है?

रशीदी ने कहा, “आप कौन होते हैं हमारे मामलों में दखल देने वाले? ऐसा लग रहा है जैसे कोई बिन बुलाया मेहमान दूसरे के मामले में टांग अड़ा रहा हो। इस समय अमेरिका भारत का सबसे बड़ा दुश्मन है। दुश्मन की सलाह कभी नहीं माननी चाहिए क्योंकि ऐसी सलाह किसी काम की नहीं होती। हमारा सम्मान हमारे अपने हाथों में है। यह हमारा घरेलू और आंतरिक मामला है, जिसे हम खुद सुलझा लेंगे।”

उन्होंने ‘यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम’ को नसीहत देते हुए कहा कि उसे भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। भारत का मुसलमान खुश है और देश के लोग अपने मामलों को अपने तरीके से सुलझाने में सक्षम हैं।

वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी पर भी मौलाना साजिद रशीदी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अखिलेश यादव पर भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक पिच पर खेलने का आरोप लगाया। रशीदी ने कहा कि अखिलेश यादव का राम मंदिर जाना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब अखिलेश यादव खुद को नास्तिक बताते हैं और देवी-देवताओं, पूजा-पाठ तथा धार्मिक रीति-रिवाजों में विश्वास नहीं रखने की बात कहते हैं, तो फिर राम मंदिर जाने की क्या जरूरत थी? रशीदी ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राजकुमार भाटी ने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म की 16 प्रतिज्ञाएं ली हैं। भाटी ने राम, कृष्ण और महादेव को न मानने की बात कही है।

मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि अगर अखिलेश यादव भी हिंदुत्व की ओर झुक रहे हैं, तो यह मुसलमानों के साथ धोखा है। साथ ही, उन्होंने इसे अखिलेश यादव की राजनीतिक गलतफहमी करार दिया कि राम मंदिर जाने से उन्हें हिंदू वोट मिल जाएगा।

रशीदी ने कहा कि हिंदू वोट भारतीय जनता पार्टी का मजबूत आधार है और राम मंदिर जाने से अखिलेश यादव को इसका राजनीतिक लाभ मिलने की संभावना नहीं है।

 
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें