Salian Cases: नितेश राणे ने उठाये मुंबई पुलिस पर सवाल

नितेश राणे ने कहा कि मेरी लड़ाई न्याय के लिए सतत जारी रहेगी|

Salian Cases: नितेश राणे ने उठाये मुंबई पुलिस पर सवाल

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और भाजपा विधायक नितेश राणे की गिरफ्तारी के पहले जमानत मंजूर दे दिया गया है|दिशा सालियन मामले में नारायण राणे और नितेश राणे की ओर जारी एक बयान पर मामला दर्ज किया गया था|उक्त मामले में दिंडोशी सत्र न्यायालय में राणे पिता-पुत्र राहत मिली है|इसके बाद से भाजपा विधायक नितेश राणे की ओर महाविकास आघाडी सरकार पर जमकर निशाना साधा गया है|

उन्होंने कहा, राज्य सरकार ने मेरे ऊपर दबाव बनाने का प्रयत्न किया है|केंद्रीय मंत्री और विधायक होने के कारण प्रजातंत्र में मुझे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार दिया है|इसके बाद भी राज्य सरकार ने मेरे ऊपर दबाव डालने का प्रयत्न किया है,लेकिन लोकतंत्र के मंदिर ने उन्हें सही उत्तर दिया गया है|नितेश राणे ने कहा कि मेरी लड़ाई न्याय के लिए सतत जारी रहेगी|

भाजपा विधायक ने मुंबई पुलिस पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा, उक्त मामले में शुरू से  ही पुलिस अपनी पारदर्शी भूमिका नहीं निभाई है|मुझे मुंबई पुलिस की जांच पर विश्वास नहीं है क्योंकि उस पर राज्य सरकार का दबाव होता है| पारदर्शी जांच के लिए केंद्रीय प्रणाली की जानकारी है|सालियान मामले की सबूत किसने दिया, सबूत क्या है इन सबकी जानकारी मुंबई पुलिस है|इसलिए हम न्यायालय से मांग करने जा रहे है कि उक्त मामले की जांच सीबीआई से कराई जाये|नितेश राणे ने कहा कि जांच के समय संबंधित अधिकारी का प्रत्येक 15 मिनट पर फोन किया जा रहा था|

यह पढ़ें-

‘द कश्मीर फ़ाइल’ को टैक्स फ्री नहीं करेगी महाराष्ट्र सरकार

Exit mobile version