मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवाद के खिलाफ 22 और 23 मार्च को व्यापक तलाशी और गिरफ्तारी अभियान संचालित किया। दौरान भारत-म्यांमार सीमा और राज्य के विभिन्न जिलों से 25 से अधिक सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई राज्य में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से की गई है।
पुलिस के मुताबिक, 23 मार्च को तेंगनौपाल जिले के मोरेह थाना क्षेत्र में भारत-म्यांमार सीमा के पिलर 77 से 82 के बीच प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपाक की पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी (PREPAK-RA) के 10 सदस्यों को पकड़ा गया। इनमें पांच नाबालिग भी शामिल हैं। ये सभी बिष्णुपुर, काकचिंग, इम्फाल वेस्ट और इम्फाल ईस्ट जिलों से जुड़े बताए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों के साथ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
On 23.03.2026, security forces arrested 10 (ten) active cadres of PREPAK (RA) including 05 (five) juveniles from Indo-Myanmar Border between border pillar number 77 and 82 under Moreh-PS, Tengnoupal district:
i.Keithellakpam Shanjit Singh alias Loichingba (34) of Phougakchao… pic.twitter.com/2TaLphIwH6
— Manipur Police (@manipur_police) March 23, 2026
इसी क्रम में, इम्फाल ईस्ट के लामलाई थाना क्षेत्र से 22 वर्षीय कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (अपुनबा) के सक्रिय सदस्य अथोकपाम बिक्रमजीत सिंह उर्फ तोलामुहै को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। एक अन्य अभियान में, KCP (नॉन्गद्रेंखोम्बा) से जुड़े 26 वर्षीय अरम्बम इंगोचा मेइती उर्फ अचौबा को भी लामलाई क्षेत्र से पकड़ा गया।
इससे एक दिन पहले, थौबल जिले के हाओखोंग क्षेत्र में प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (UNLF-K) से जुड़े 14 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें कई वरिष्ठ और मध्य स्तर के ऑपरेटिव शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने इनके कब्जे से दो INSAS राइफल, 13 मैगजीन, 100 राउंड गोलियां, 1 लाख रुपये नकद, 12 मोबाइल फोन, 5 हेलमेट, 5 बैग और 4 चारपहिया वाहन बरामद किए। अधिकारियों के अनुसार, यह बरामदगी एक सक्रिय और संगठित नेटवर्क की ओर इशारा करती है।
On 22.03.2026, Manipur Police arrested 14 (fourteen) cadres of UNLF (K) from the general area of Haokhong under Nongpok Sekmai-PS, Thoubal district:
i.Nameirakpam Kondum Meitei @ Lanheiba (46) of Khumbong Makha Leikai, Imphal West district,
ii.Sorokhaibam Rosesh @ Kangleipuba @… pic.twitter.com/txfkq1CtcN— Manipur Police (@manipur_police) March 23, 2026
अधिकारियों ने बताया कि ये सभी कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर समन्वित तरीके से की गई हैं। विशेष रूप से भारत-म्यांमार सीमा पर सुरक्षा को सख्त करते हुए उग्रवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने के प्रयास तेज किए गए हैं। गौरतलब है कि पिछले दो वर्षों से जारी जातीय हिंसा के बाद मणिपुर में सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि राज्य में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
यह भी पढ़ें:
‘पुष्पा 2’ को पछाड़कर ‘धुरंधर 2’ सुपरहिट! पांच दिनों में ही 800 करोड़ का आंकड़ा पार
IPL में खिलाड़ियों की नीलामी बंद करवाना चाहते है रॉबिन उथप्पा
नादिमार्ग नरसंहार के 23 साल पुरे, विस्थापित हिंदुओ ने लौटकर दी श्रद्धांजली
8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करता पकड़ा गया 60 साल का मौलवी
