30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियासंजय झा बने JDU के कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी की बैठक में लगी...

संजय झा बने JDU के कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी की बैठक में लगी मुहर!

आगामी विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जायेगा|दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में संजय झा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। 

Google News Follow

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का जनता दल यूनाइटेड ने फैसला किया है| दिल्ली में पार्टी की हुई बैठक में लोकसभा चुनाव की समीक्षा और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव वर्ष 2025 को लेकर स्पष्ट निर्णय लिया गया| पार्टी की और से कहा गया कि आगामी विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जायेगा|दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में संजय झा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। 

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के सभी बड़ेनेता उपस्थित हुए। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। दिल्ली के कॉस्टिट्यूशनल क्लब में हुई जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव स्वयं नीतीश कुमार ने प्रस्तुत किया। कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने झा को बधाई दी।

बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर इलाके के अरड़िया गांव के रहने वाले हैं। संजय झा राज्यसभा सांसद और पार्टी के संसदीय दल के नेता हैं।इस बैठक के बाद जदयू नेता अशोक चौधरी ने बताया कि संगठन के साथ ही भाजपा के साथ गठबंधन की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है।संजय झा से पहले जॉर्ज फर्नांडिस, शरद यादव, नीतीश कुमार, आरसीपी सिंह, ललन सिंह जदयू अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर चर्चा हुई।

दिल्ली में हुई जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित हुए|इस बैठक में संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है|इसकी घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं किया|वहीं, बैठक में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले या स्पेशल पैकेज मिले इसको लेकर मंथन किया गया है|इस मसले को लेकर केंद्र सरकार के सामने जेडीयू मजबूती से अपना पक्ष रखकर मांग करेगी|

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में, जेडीयू ने बिहार में 16 सीटों पर चुनाव लड़ा और 12 सीटों पर जीत हासिल की|इसके अलावा पार्टी को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के हिस्से के रूप में केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी प्रतिनिधित्व मिला है|जेडीयू भाजपा के प्रमुख गठबंधन सहयोगियों में से एक है|

यह भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश: गौ हत्या के आरोप में 24 लोग गिरफ्तार; धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की मंशा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें